Advertisement

Govt Jobs : Opening

गैरहाजिर रहने वाले 1142 शिक्षामित्रों का मानदेय काटा

बरेली : गैरहाजिर रहने वाले 1142 शिक्षा मित्रों का 25 लाख 67020 रुपये मानदेय काट दिया गया। साथ ही अगस्त और सितंबर का शेष मानदेय उनके बैंक खातों में भेज दिया गया।
जिले में 162 शिक्षा मित्र असमायोजित हैं, जिनका मानदेय उनके खातों में भेज दिया गया। वहीं, 3203 समायोजित शिक्षा मित्र कार्यरत हैं, इनमें नौ ब्लॉकों से उनके वेतन बिल आए हैं, जिसमें 1555 शिक्षा मित्रों का मानदेय भेजा गया। जिसमें 1142 शिक्षा मित्रों का मानदेय काट लिया गया। वहीं, आलमपुर जाफराबाद, बहेड़ी, बरेली नगर, भदपुरा, फरीदपुर और नवाबगंज के 1648 शिक्षा मित्रों का वेतन बिल न भेजने वाले खंड शिक्षा अधिकारियों की ओर से बीएसए की ओर नोटिस दिया जा रहा है।
sponsored links:
ख़बरें अब तक - 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती - Today's Headlines

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

UPTET news