Leaderboard Ad – Below Nav

Ad – Above Posts (Multiplex/Display)

Ad – Between Posts Section

बरेली में सीएम योगी ने कीं कई चुनावी घोषणाएं, सपा पर लगाए गंभीर आरोप

बरेली। उत्तर प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को बरेली कॉलेज के मैदान में चुनावी जनसभा को सम्बोधित किया। इस दौरान उन्होंने सपा और बसपा पर जमकर निशाना साधा।
अयोध्या में दीपावली मनाने के बारे में बोलते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि अयोध्या हमारे लिए अछूत नहीं है बल्कि अयोध्या श्रद्धा का केंद्र है। उन्होंने कहा कि जिस तरह से अयोध्या दीपावली में जगमगाई थी। उसी तरह बरेली भी जगमगाएगी। साथ ही जनता को लुभाने के लिेए कई चुनावी घोषणाएं भी कीं।

इसलिए निकाय चुनाव में सक्रिय हुए
मुख्यमंत्री ने कहा कि वो निकाय चुनाव में इसलिए सक्रिय हुए हैं ताकि निचले स्तर तक निकायों को ताकत मिले और बुनियादी सुविधाएं नीचे तक पहुंच पाए। उन्होंने कहा पिछली सरकारों ने निकायों को कमजोर किया। जिससे शहरों का विकास नहीं हो पाया। सीएम ने कहा कि हर नगर निगम अयोध्या की दिवाली की तरह चमकेगा। सपा सरकार में दिन में स्ट्रीट लाइटे जलती थी और रात को अंधेरा ताकि सपा के लोग रात के अंधेरे में चोरी कर सकें। सपा सरकार में बरेली को बिजली नहीं मिलती थी।

सपा पर दंगे कराने का आरोप
जनसभा को सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि हमे ऐसी स्थिति में राज्य मिला जब प्रदेश में गुंडागर्दी, अराजकता थी। बरेली के दंगों को लोग भूले नहीं होंगे। कई महीने तक कर्फ्यू लगा था। पिछली सरकारी दंगा कराती थी। उन्होंने कहा कि अब प्रदेश में अवैध कुछ भी नहीं होगा। अवैध कटान, अवैध बूचड़खाने और अवैध खनन बन्द करा दिया गया है। दिसम्बर में बड़े पैमाने पर भूमाफियों पर कार्रवाई की जाएगी और सरकारी जमीन और गरीबों की जमीन से भूमाफियाओं का कब्जा हटवाया जाएगा। सरकारी जमीन को खाली कराकर वहां पर रोजगार के साधन उपलब्ध कराए जाएंगे। जिससे बेरोजगारों को रोजगार मिल सके।

हमने खत्म किया भेदभाव
योगी आदित्यनाथ ने कहा कि हमने भेदभाव ख़त्म किया है। हवाई अड्डे के नाम पर हमारी सरकार ने नाथ नगरी एयरपोर्ट टर्मिनल रखा है। ठेले-खोमचे वालों का पुनर्वास किया जाएगा। इससे शहरों में लोगों को जाम से निजात मिलेगी। उन्होंने कहा कि अब निकायों को जवाबदेह बनाया जाएगा।इसके साथ ही उन्होंने कहा कि हर नगर निगम में गौशाला बनाई जाएगी।


बड़े पैमाने पर होंगी भर्तियां
अपने संबोधन में युवाओं को लुभाने के लिए मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में जल्द ही विभिन्न विभागों में करीब चार लाख पदों पर भर्तियां की जाएंगी। उन्होंने कहा कि 50 हजार सिपाही और एसआई की भर्ती होगी और 1.76 लाख शिक्षकों की भर्ती की जाएगी।
sponsored links:
ख़बरें अब तक - 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती - Today's Headlines

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

UPTET news