Leaderboard Ad – Below Nav

Ad – Above Posts (Multiplex/Display)

Ad – Between Posts Section

डायरेक्टर श्री सर्वेन्द्र विक्रम सिंह जी से लगभग 45 मिनट तमाम पहलुओं पर वार्ता हुई वार्ता के प्रमुख बिन्दु निम्न : बी0टी0सी0 संयुक्त मोर्चा संघ

जय महाकाल
आज दिनाँक- 18-12-2017 को बी0टी0सी0 संयुक्त मोर्चा संघ उ0प्र0 के बैनर तले प्रदेश भर के प्रशिक्षुओं नें लिखित परीक्षा के सम्बन्ध में कुछ माँगो को लेकर विरोध दर्ज किया|

इसी क्रम में सर्व प्रथम हम सब प्रदेश कार्यालय भाजपा पहुँचे वहाँ से हाथ में तख्ती बैनर के साथ नारे बाजी करते पैदल मार्च करते हुए SCERT कार्यालय पहुँचे वहाँ डायरेक्टर श्री सर्वेन्द्र विक्रम सिंह जी से लगभग 45 मिनट तमाम पहलुओं पर वार्ता हुई| वार्ता के प्रमुख बिन्दु निम्न हैं-
1. भर्ती परीक्षा लिखित ही होगी न कि OMR पर|
2. परीक्षा में कोई पासिंग मार्क नहीं रखा जाएगा|
3. हमारे अनुरोध पर सर उत्तर पुस्तिका की कार्बन कॉपी देने पर राज़ी हो गए|
4. 20 दिसम्बर को मॉडल पेपर जारी कर दिया जाएगा|
5. प्रश्न छोटे व एक शब्द में उत्तर देने वाले होंगे|
सर नें ये भी कहा कि भारांक का मामला कोर्ट के दखल पर ही हल होगा अतः शासनादेश आते ही हमें कोर्ट की तरफ रूख करना पड़ सकता है| क्योंकि भारांक सभी बी टी सी प्रशिक्षुओं के लिए नासूर है| जब भी कोर्ट जाने की बात आती है आप सब को सूचित किया जाएगा तब तक आप सब परीक्षा की तैयारी करते रहें|
आज के कार्यक्रम को सफलतापूर्वक सम्पन्न करानें में आशुतोष चतुर्वेदी(प्रदेश महासचिव), राज कुँवर दुबे (प्रदेश प्रमुख,IT-सेल), महेश प्रताप सिंह(प्रदेश सह मीडिया प्रभारी), नरेंन्द्र सिंह राजपूत(प्रदेश सचिव), श्यामू वर्मा जी, अमित सिंह(जिलाध्यक्ष-लखनऊ), सर्वेश प्रताप सिंह(2015 बैच) आदि की महत्वपूर्ण भूमिका रही|
बाकी की अपडेट के लिए संयुक्त मोर्चा संघ से जुड़े रहें|
धन्यवाद
आपका भाई-
अभिषेक त्रिपाठी
प्रदेश अध्यक्ष
बी0टी0सी0 2014
संयुक्त मोर्चा संघ उ0प्र0
Image may contain: 8 people, people smiling, people sitting
sponsored links:
ख़बरें अब तक - 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती - Today's Headlines

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

UPTET news