Leaderboard Ad – Below Nav

Ad – Above Posts (Multiplex/Display)

Ad – Between Posts Section

योगी सरकार का बेरोजगारों को तोहफा, अब नए साल में 42 हजार सिपाहियों की भर्ती के साथ भर्ती होंगे 5 हजार दारोगा

राज्य ब्यूरो, लखनऊ : नए साल पर सिपाहियों के अलावा दारोगा भर्ती भी होगी। डीजीपी मुख्यालय ने पांच हजार उपनिरीक्षकों की भर्ती का अभियाचन पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड को भेजा है।
वहीं नए साल पर 42 हजार सिपाहियों की भर्ती होगी, जिसमें पीएसी के 18 हजार सिपाही शामिल होंगे। यही नहीं नए साल के पहले माह में 10 हजार से अधिक पुलिसकर्मियों को पदोन्नति की सौगात भी मिलेगी। इनमें आठ हजार मुख्य आरक्षी पदोन्नत होकर उपनिरीक्षक बनेंगे, जबकि 2300 उपनिरीक्षकों का निरीक्षक के पद पर प्रमोशन होगा।1वर्ष 2018 में 42 हजार सिपाहियों की भर्ती शुरू हो जाएगी। पूर्व में पीएसी के 18000 पद बढ़ाकर करीब 55 हजार सिपाहियों की भर्ती का प्रस्ताव जाना था। प्रशिक्षण मुख्यालय ने इतनी बड़ी संख्या को प्रशिक्षण करा पाने में असमर्थता जताई है।

sponsored links:
ख़बरें अब तक - 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती - Today's Headlines

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

UPTET news