सहारनपुर। बीटीसी संयुक्त मोर्चा ने आगामी दिनों में होने वाली शिक्षक
भर्ती प्रक्रिया में मेरिट प्रदेश स्तर पर बनाने की मांग की है। इस संबंध
में मुख्यमंत्री को पत्र लिखा गया है। संगठन का दावा है कि जिला स्तर पर
मेरिट बनने से कम मेरिट वाले चयन पा जाएंगे, जबकि ज्यादा मेरिट वाले बाहर
रह जाएंगे।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को भेजी गई चिट्ठी में संगठन के जिलाध्यक्ष
संदीप लांबा ने कहा है कि प्रदेश सरकार परिषदीय प्राथमिक विद्यालयों में
सहायक अध्यापकों के 68,500 पदों पर भर्ती करने जा रही है। इसमें सीधी भर्ती
के लिए नियम 14(1) का अनुशरण किया जाएगा, जो कि योग्य प्रशिक्षुओं के लिए
घातक है। इस नियम के अनुसार प्रशिक्षु उसी जनपद में आवेदन का पात्र होगा,
जहां से उसने प्रशिक्षण लिया है। एएनएम भर्ती की तरह इसमें भी कम मेरिट
वाले का चयन हो जाएगा, जबकि अनेक उच्च मेरिट वाले बाहर हो जाएंगे। योग्य
प्रशिक्षुओं को ही शिक्षक बनने का मौका दिया जाए। जिसके लिए मेरिट प्रदेश
स्तर पर तैयार कराया जाना जरूरी है। मांग करने वालों में रणजीत सिंह, अजीत
सिंह, मो. मुजाहिद, आसिम जमान आदि शामिल हैं।
sponsored links:
ख़बरें अब तक - 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती - Today's Headlines
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Social Media Link
Advertisement
Breaking News
- शिक्षक भर्ती लिखित परीक्षा हेतु "हिंदी विषय" के सम्पूर्ण नोट्स
- Basic Shiksha News: नई शिक्षक भर्ती के लिए प्रशिक्षुओं ने बेसिक शिक्षा मंत्री को लिखा पत्र
- UPTET प्रमाणपत्र समेत अन्य ऑनलाइन डॉक्यूमेंट VERIFICATION LINK: वेबसाइट लिंक
- कीर्ति गौतम बनी माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड की सचिव
- शिक्षामित्र स्थानांतरण 2026: आवेदन प्रक्रिया, अंतिम तिथि, नियम और नई गाइडलाइन
Govt Jobs : Opening
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें