पीसीएस प्री 2017 परीक्षा परिणाम में देरी से उप्र लोकसेवा आयोग पर सवाल
उठ रहे हैं। लिखित परीक्षा के बाद रिजल्ट जारी करने में आयोग को 117 दिन
लगे। ऐसे में मुख्य परीक्षा के लिए 90 दिन का समय देने के बजाए
आयोग की ओर से प्रस्तावित तारीख में दो माह का समय भी
नहीं बचा है।
1गौरतलब है कि आयोग ने पीसीएस प्री परीक्षा 2017 पिछले साल 24
सितंबर को कराई थी। दिसंबर में जारी 2018 के परीक्षा कैलेंडर में आयोग ने
पीसीएस 2017 की मुख्य परीक्षा के लिए 17 मार्च की तारीख तय की है। शुक्रवार
को इसका परिणाम जारी हुआ। ऐसे में 17 मार्च आने को केवल 57 दिन ही शेष
हैं। इतने कम दिनों में मुख्य परीक्षा के लिए अभ्यर्थियों की तैयारी बेहद
मुश्किल है। कुछ प्रतियोगियों का कहना है कि पहले तो आयोग पीसीएस प्री. के
परिणाम की विज्ञप्ति में मुख्य परीक्षा की तारीख भी घोषित करता था लेकिन,
इस बार ऐसा नहीं हुआ। आयोग की विज्ञप्ति में कहा गया है कि मुख्य परीक्षा
का कार्यक्रम अलग से जारी किया जाएगा। 1प्रतियोगी छात्र संघर्ष समिति के
अध्यक्ष शांतनु राय का कहना है कि आयोग की गलतियों के कारण अभ्यर्थियों को
मुख्य परीक्षा के लिए जो समय मिला है वह दो माह से भी कम है। जबकि आयोग में
अध्यक्ष डा. अनिरुद्ध सिंह यादव की नियुक्ति होने के बाद उनसे संघर्ष
समिति ने मुलाकात की थी तो उन्होंने आश्वासन दिया था कि पुराने सभी नियम
बरकरार रहेंगे, जिसमें पीसीएस मुख्य परीक्षा के लिए 90 दिन का समय देने का
आश्वासन भी उन्होंने दिया था। माना जा रहा है कि आयोग परीक्षा की तारीख में
बदलाव कर अभ्यर्थियों को और समय दे सकता है। 1ओएमआर शीट में सुधार से हुआ
विलंब : पीसीएस प्री परीक्षा 2017 में आयोग ने लगभग सभी आपत्तियों का
निस्तारण करने के बाद ही परिणाम जारी किया है। इसके अलावा काफी अधिक संख्या
में अभ्यर्थियों ने आयोग में प्रत्यावेदन देकर कहा था कि ओएमआर शीट पर
सूचनाएं गलत भर दी गई हैं, उनमें सुधार की मांग की गई थी। आयोग के सचिव
जगदीश का कहना है कि अमूमन परीक्षा संस्थाएं ऐसा करती नहीं लेकिन, छात्रहित
में मानवीय दृष्टिकोण अपनाते हुए ओएमआर शीट पर भरी गई गलत सूचनाओं को
सुधारने के लिए एक टीम लगाई गई। बताया कि इसी में अधिक विलंब हुआ। 1सामान्य
में 13,643 और विशेष चयन में 711 सफल : आयोग ने पीसीएस 2017 की प्री
परीक्षा के परिणाम में सामान्य और विशेष अर्हता के चयन के अंतर्गत सफल
अभ्यर्थियों के अनुक्रमांक की सूची भी अलग-अलग जारी की है। वेबसाइट पर जारी
सूची के अनुसार सामान्य चयन के लिए 13 हजार 643 अभ्यर्थी सामान्य चयन
(एग्जीक्यूटिव) के तहत सफल हुए हैं। जबकि कृषि में विशेष अर्हता के अंतर्गत
187 और बागवानी में विशेष अर्हता के तहत 524 अभ्यर्थियों को सफल घोषित
किया गया है। इनमें दोनों विशेष चयन के कुछ अभ्यर्थी सामान्य चयन में भी
शामिल हैं।
sponsored links:
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Social Media Link
Advertisement
Breaking News
- आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और मुख्य सेविकाओं का प्रमोशन जल्द
- SCIENCE QUIZ: शिक्षक भर्ती लिखित परीक्षा हेतु विज्ञान विषय प्रश्नोत्तरी पार्ट-2
- शासन की नवीन पेंशन योजना कर्मचारियों से छीन रही बुढ़ापे का सहारा, 28 अक्टूबर को देश के प्रत्येक सांसद आवास पर रखा जाएगा एक दिन का उपवास
- विद्यालय प्रबंध समिति सदस्यों (school management committe -smc ) का प्रशिक्षण मॉड्यूल वर्ष training module 2019-20
- 124000 शिक्षामित्र जो NCTE परमिटेड हैं के लिए मिल सकती है कोर्ट से TET में राहत: पढें मानवेंद्र यादव अधिवक्ता (उच्च न्यायालय इलाहबाद) की पोस्ट
Govt Jobs : Opening
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें