लखनऊ : केंद्रीय बजट में यूपी के लिए 8 नए मेडिकल कॉलेजों का ऐलान हुआ
है। प्रदेश के वर्तमान में चल रहे मेडिकल कॉलेजों में पहले से ही शिक्षकों
के 70 फीसदी पद खाली हैं। ऐसे में सवाल है कि नए खुलने वाले मेडिकल कॉलेजों
में पढ़ाएगा कौन?
प्रदेश में चिकित्सा शिक्षा का हाल ये है कि कई
मेडिकल कॉलेजों में प्रफेसरों के 20 से 24 नियमित पदों पर केवल एक या दो की
ही नियुक्ति हो सकी हैं। कुछ जगहों पर तो एक भी असिस्टेंट प्रफेसर नहीं
हैं। इस बीच पिछले साल ही कई मेडिकल कॉलेजों के प्रिंसिपलों समेत कई
प्रफेसरों के इस्तीफों ने नया संकट खड़ा कर दिया था, जिसे किसी तरह संभाला
गया। इस कामचलाऊ व्यवस्था के बीच यूपी को आठ नए मेडिकल कॉलेजों का तोहफा
मेडिकल एजुकेशन या छात्रों के लिए बहुत ज्यादा राहत देने वाला साबित नहीं
हो सकेगा।
शिक्षक भर्ती को लेकर आलाधिकारी गंभीर नहीं
शासन और
चिकित्सा शिक्षा विभाग के अधिकारी करोड़ों रुपये लगाकर मेडिकल कॉलेजों की
इमारत और उपकरणों की खरीद में जितनी दिलचस्पी दिखाते हैं, उतनी दिलचस्पी
शिक्षकों की भर्ती में नहीं दिखाते। आरोप है कि खरीद में कमिशनखोरी एक बड़ी
वजह है। यही वजह है कि हर मेडिकल कॉलेज में डॉक्टरों की नियुक्ति ना होने
के बावजूद करोड़ों के उपकरण खरीद लिए जाते हैं। शासन को पिछले साल भेजी गई
रिपोर्ट के मुताबिक कई मेडिकल कॉलेजों में प्रफेसर, असिस्टेंट प्रफेसर और
लेक्चरर के ज्यादातर पद खाली हैं। संविदा के भरोसे कक्षाएं चलाई गईं, लेकिन
इसके बावजूद 30 फीसदी तक शिक्षकों की कमी बनी रही।
कहीं 1 तो कहीं 2 प्रफेसरों के भरोसे पढ़ाई
कई
मेडिकल कॉलेज ऐसे हैं जो महज एक या दो प्रोफेसरों के भरोसे चल रहे हैं।
आंबेडकरनगर, जालौन, आजमगढ़, बांदा और बदायूं मेडिकल कॉलेजों में प्रफेसर के
20 से 24 पद हैं, लेकिन कहीं भी दो से ज्यादा प्रफेसरों के पद नहीं भरे जा
सके हैं। सहारनपुर मेडिकल कॉलेज में तो केवल एक प्रफेसर हैं और यहां
असिस्टेंट प्रफेसर की एक भी भर्ती नहीं हो सकी है, जबकि इसके 27 पद हैं।
कन्नौज मेडिकल कॉलेज को लेकर पिछली सरकार काफी गंभीर थी, इसके बावजूद यहां
प्रफेसर के 24 पदों में से केवल चार पर नियमित भर्ती हो सकी।
कहां कितना संकट
कानपुर मेडिकल कॉलेज
पद पदों की संख्या नियमित खाली
प्रफेसर 50 19 31
असिस्टेंट प्रफेसर 54 12 42
इलाहाबाद मेडिकल कॉलेज
पद पदों की संख्या नियमित खाली
प्रफेसर 37 15 22
असिस्टेंट प्रफेसर 51 22 29
आगरा मेडिकल कॉलेज
पद पदों की संख्या नियमित खाली
प्रफेसर 44 18 26
असिस्टेंट प्रफेसर 71 19 53
झांसी मेडिकल कॉलेज
पद पदों की संख्या नियमित खाली
प्रफेसर 22 7 15
असिस्टेंट प्रफेसर 42 12 30
मेरठ मेडिकल कॉलेज
पद पदों की संख्या नियमित खाली
प्रफेसर 33 20 13
असिस्टेंट प्रफेसर 54 16 38
कानपुर मेडिकल कॉलेज
पद पदों की संख्या नियमित खाली
प्रफेसर 50 19 31
असिस्टेंट प्रफेसर 54 12 42
गोरखपुर मेडिकल कॉलेज
पद पदों की संख्या नियमित खाली
प्रफेसर 19 12 5
असिस्टेंट प्रफेसर 37 23 15
अम्बेडकरनगर मेडिकल कॉलेज
पद पदों की संख्या नियमित खाली
प्रफेसर 24 3 21
असिस्टेंट प्रफेसर 29 2 27
कन्नौज मेडिकल कॉलेज
पद पदों की संख्या नियमित खाली
प्रफेसर 24 4 20
असिस्टेंट प्रफेसर 28 13 15
जालौन मेडिकल कॉलेज
पद पदों की संख्या नियमित खाली
प्रफेसर 23 1 22
असिस्टेंट प्रफेसर 25 4 21
सहारनपुर मेडिकल कॉलेज
पद पदों की संख्या नियमित खाली
प्रफेसर 22 1 21
असिस्टेंट प्रफेसर 27 0 27
बांदा मेडिकल कॉलेज
पद पदों की संख्या नियमित खाली
प्रफेसर 14 3 11
असिस्टेंट प्रफेसर 19 3 16
बदायूं मेडिकल कॉलेज
पद पदों की संख्या नियमित खाली
प्रफेसर 7 2 5
असिस्टेंट प्रफेसर 17 1 16
आजमगढ़ मेडिकल कॉलेज
पद पदों की संख्या नियमित खाली
प्रफेसर 24 2 22
असिस्टेंट प्रफेसर 26 6 20
sponsored links:
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Leaderboard Ad – Below Nav
Social Media Link
Ad – Above Posts (Multiplex/Display)
Breaking News
- शिक्षक भर्ती लिखित परीक्षा हेतु "हिंदी विषय" के सम्पूर्ण नोट्स
- UPTET Yachi List : 72,825 याची लिस्ट देखने और डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें
- 12460 सहायक अध्यापक चयन प्रक्रिया हेतु मेरिट गुणांक निकालने का तरीका: ऐसे निकालें अपने कटऑफ मेरिट
- UPTET 72825 भर्ती में याची लिस्ट देखने और डाउनलोड करने हेतु क्लिक करें
- ख़बरें अब तक - 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती - Today's Headlines
Ad – Between Posts Section
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें