इलाहाबाद : बेसिक शिक्षा परिषद के 5000 प्राथमिक विद्यालयों को नए
शैक्षिक सत्र में अंग्रेजी माध्यम से संचालित होना है। नया सत्र शुरू होने
से पहले स्कूल, शिक्षक व प्रधानाध्यापकों को चयनित करने का आदेश
जारी हो चुका है। अब शिक्षा निदेशक बेसिक ने इसकी समय
सारिणी जारी की है।
जिसमें पांच फरवरी तक शिक्षकों का चयन पूरा किया जाना
है।1हर विकासखंड व नगर क्षेत्र में पांच-पांच परिषदीय प्राथमिक विद्यालयों
का चयन किया जाना है। चयन में छात्र संख्या, विद्यालय में शैक्षिक सुविधाओं
को विशेष रूप से ध्यान में रखा जाएगा। परिषद सचिव संजय सिन्हा ने बीते
पांच जनवरी को मंडलीय सहायक शिक्षा निदेशक बेसिक व बेसिक शिक्षा अधिकारियों
को निर्देश भेजा था कि इन स्कूलों में शिक्षण कार्य परिषदीय स्कूलों के
शिक्षक-शिक्षिकाएं ही करेंगे। उनके चयन के लिए कई नियम व शर्ते विस्तार दी
गई थी। उस समय पूरी प्रक्रिया 15 मार्च तक पूरी करने को कहा गया था। शिक्षा
निदेशक बेसिक डॉ. सर्वेद्र विक्रम बहादुर सिंह ने इन स्कूलों के संचालन के
लिए अब समय सारिणी तय की है। निदेशक की ओर से बेसिक शिक्षा अधिकारी व
मंडलीय सहायक शिक्षा निदेशक बेसिक को आदेश दिया। शिक्षकों के चयन की
विज्ञप्ति व संचालन की प्रक्रिया छह फरवरी से 15 मार्च तक पूरी की जाए। इसी
समय सीमा में चयनित विद्यालयों का बोर्ड (स्कूल के नाम का) बदला जाएगा और
स्कूल का क्षेत्र में व्यापक प्रसार-प्रचार किया जाएगा। 16 से 19 मार्च के
बीच शिक्षकों की तैनाती और स्कूल का प्रचार-प्रसार होगा। 23 मार्च तक
शिक्षा निदेशालय को चयन व संचालन की सूचनाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। इन
स्कूलों में कक्षा एक, दो व तीन में अंग्रेजी माध्यम, चार व पांच में
अंग्रेजी और हंिदूी दोनों माध्यमों से पढ़ाई होगी।
sponsored links:
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Social Media Link
Advertisement
Breaking News
- शिक्षक भर्ती लिखित परीक्षा हेतु "हिंदी विषय" के सम्पूर्ण नोट्स
- फर्जी मेरिट धारियों के फर्जी काले कारनामे,,,,जब से EWS यानी सुदामा कोटा आया है, फर्जीवाड़ा बहुत बढ़ गया है!
- जानिए क्या है बेसिक शिक्षा नियमावली 1981 के 12 ,15 ,16 और 19वां संसोधन, कब करे जातें है संसोधन विस्तार से जाने
- TET PASS SHIKSHA MITRA KYA KAREN
- 9568 TGT PGT भर्ती 2016 में रिक्त पदों की संख्या विषयवार रिक्तियों और जातिवार यहाँ देखें
Govt Jobs : Opening
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें