सचिव ने आदेश जारी करके विद्यालय में रिक्त पद के सापेक्ष इनका समायोजन करने का आदेश दिया है जबकि विद्यालय में शिक्षक के ही रिक्त पद हैं। इससे भ्रम की स्थिति उत्पन्न हो गई है। एक तरफ शिक्षक पद का समायोजन रद्द, दूसरी तरफ शिक्षक के पद पर ही समायोजन होना है। इससे एक तो शिक्षकों के समायोजन में रिक्तियां कम हो जाएंगी। इससे विवाद की स्थिति उत्पन्न हो सकती है।
- CTET 2018: सीटीईटी में बीएड को मान्य न किए जाने पर विज्ञापन को चुनौती
- जिले के अंदर समायोजन व स्थानांतरण में नई नीति की जगह शिक्षकों की मुराद पूरी
- शिक्षक व अनुदेशिका के प्रेम प्रसंग से गांव के लोग परेशान
- 16 हजार से अधिक पदों पर भर्ती जल्द: मुख्य सचिव ने दो माह में चयन प्रकिया पूरी करने का दिया निर्देश: इन पदों पर होंगी नियुक्तियां
- बड़ी खबर : यूपी पुलिस सिपाही भर्ती लिखित परीक्षा 2018 की 18 और 19 जून की शाम की पाली की परीक्षा रद्द करने के संबंध में विज्ञप्ति जारी
- टीईटी 2018 के लिए सितंबर के दूसरे सप्ताह से ऑनलाइन आवेदन , इम्तिहान फरवरी 2019 में , शीर्ष कोर्ट के आदेश पर भर्ती
- GOOD NEWS: यूपी में भर्ती होंगे लोक कल्याण मित्र, मिलेगी 30 हजार सैलरी
सुप्रीम कोर्ट ने शिक्षामित्रों का शिक्षक पद पर समायोजन रद्द कर दिया था। इस पर शासन ने इन शिक्षामित्रों को अपने मूल विद्यालय/वर्तमान विद्यालय चुनने का मौका दिया है। महिला शिक्षामित्र अपने ससुराल के पते पर भी जा सकती हैं। बेसिक शिक्षा सचिव संजय सिन्हा ने समायोजन को लेकर बीएसए को निर्देश दिए हैं। जिसके तहत कहा है विद्यालय में कम से कम एक अध्यापक होना अनिवार्य है। उसके बाद रिक्तियों के सापेक्ष शिक्षामित्रों का समायोजन किया जाए। अगर रिक्तियों की बात की जाए तो यहां शिक्षक पद की ही रिक्तियां है। पहले तो इनका शिक्षक पद से समायेाजन रद्द हो चुका है। अब फिर से शिक्षक पद ही समायोजित किया जा रहा है। इसने शिक्षामित्रों में भ्रम की स्थिति उत्पन्न कर दी है। शिक्षामित्रों का कहना है शासन की पॉलिसी समझ में नहीं आ रही है। वहीं विभाग भी पसोपेश में है। विभाग का कहना है आदेश के अनुसार अनुपालन कराया जाएगा। इससे शिक्षक व शिक्षामित्रों में विवाद के हालात उत्पन्न हो सकते हैं। अगर शिक्षामित्रों का पहले शिक्षक पद पर समायोजन कर दिया गया तो शिक्षकों के समायोजन में रिक्तियां कम हो जाएंगी। इससे वे अपनी सीटों की मांग करेंगे। इससे विवाद उत्पन्न हो सकता है।
पहले समायोजन को मिलेगा फायदा : शिक्षक व शिक्षामित्रों दोनों के समायोजन की प्रक्रिया इस समय चल रही है। जिसके पहले समायोजन हो जाएगा उसको फायदा मिलना तय है। अगर शिक्षामित्र का समायोजन हो गया तो वह रिक्तियां के सापेक्ष मनपसंद विद्यालय चुन लेंगे। अगर शिक्षकों का पहले समायोजन हुआ तो उनको फायदा मिलेगा।
करीब तीन हजार का होना है समायोजन : जिले में करीब 2400 शिक्षामित्रों का समायोजन हुआ था। वही करीब 600 महिला असमायोजित शिक्षामित्रों ने ससुराल जाने का आवेदन किया है। इससे करीब तीन हजार शिक्षामित्रो को इधर से उधर किया जाना है। इससे तमाम शिक्षकों के रिक्त पद भर जाएंगे। वहीं जब अगली शिक्षक भर्ती निकलेगी तो यही शिक्षामित्र अपने पद की लड़ाई फिर लड़ने को मजबूर होंगे।
निर्देश का होगा अनुपालन : शासन ने रिक्तियों के सापेक्ष शिक्षामित्रों का समायोजन करने का निर्देश दिया है। इस निर्देश का अनुपालन कराते हुए समायोजन कराया जाएगा। - अजय कुमार, बीएसए
ليست هناك تعليقات:
إرسال تعليق