लखनऊ 1नियुक्ति विभाग की मंगलवार से नई वेबसाइट शुरू हो गई। इसका
शुभारंभ मुख्य सचिव डॉ. अनूप चंद्र पांडेय ने किया। उन्होंने कहा कि विभाग
की कार्यप्रणाली को सहज ढंग से संचालित कराने एवं केंद्र सरकार के
निर्धारित मानकों को पूरा करने के मकसद से यह नई वेबसाइट विकसित की गई है।
इसमें आइएएस और पीसीएस अफसरों की तैनाती सबको दिखेगी।1मुख्य सचिव मंगलवार
को शास्त्री भवन स्थित अपने कार्यालय के सभागार में नियुक्ति विभाग की
वेबसाइट का शुभारंभ करने के बाद अपने विचार व्यक्त कर रहे थे। उन्होंने कहा
कि प्रदेश सरकार की योजनाओं और कार्यक्रमों को पारदर्शिता के साथ
क्रियान्वित और सुनिश्चित कराने के अतिरिक्त प्रदेश में तैनात प्रशासनिक
अधिकारियों के बारे में भी वांछित जानकारी उपलब्ध कराने की बेहतर की गई है।
अधिकारियों के तबादले की सूचना तत्काल वेबसाइट पर अपडेट हो जाएगी। 1यह
वेबसाइट केंद्र सरकार के मानकों के अनुरूप तैयार की गई है। कार्यक्रम में
अपर मुख्य सचिव नियुक्ति एवं कार्मिक मुकुल सिंघल, विशेष सचिव नियुक्ति
संजय कुमार, विशेष सचिव कार्मिक शीतला प्रसाद, संयुक्त सचिव नियुक्ति धनंजय
शुक्ल समेत विभागीय अधिकारी मौजूद थे।
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Social Media Link
Advertisement
Breaking News
- जनपद के किसी भी दिव्यांग शिक्षक का तबादला गैर जनपद नहीं हुआ शिक्षकों में रोष
- शिक्षक भर्ती लिखित परीक्षा हेतु "हिंदी विषय" के सम्पूर्ण नोट्स
- UPESSC को मिला नया अध्यक्ष: पूर्व DGP प्रशांत कुमार नियुक्त, शिक्षक भर्तियों में आएगी तेजी
- संस्कृत शिक्षकों की नियुक्ति को नियमावली में संशोधन, अब यह होगा चयन का आधार
- शिक्षा मित्र माहवार उपस्थिति प्रपत्र तारीख 1 से 31 तक, देखें और डाउनलोड करें,निचे क्लिक करें
Govt Jobs : Opening
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें