Important Posts

Advertisement

Govt Jobs : Opening

1150 पदों के लिए असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती परीक्षा 18 नवंबर को

अशासकीय महाविद्यालयों में 1150 असिस्टेंट प्रोफेसर चयन के लिए यूपीएचईएससी विज्ञापन 47 के तहत लिखित परीक्षा 18 नवंबर को कराएगा। मंगलवार को बैठक में परीक्षा पर निर्णय लेकर यूपीएचईएससी ने इसकी अधिकृत घोषणा कर दी।
इसके साथ ही शिक्षाशास्त्र विषय के लिए आवेदन करने वाले उन अभ्यर्थियों को परीक्षा में शामिल करने का अवसर देने का निर्णय लिया है जिनके पास एमएड के अलावा एमए इन एजुकेशन की भी डिग्री है। यूपीएचईएससी की ओर से विज्ञापन संख्या 47 के तहत असिस्टेंट प्रोफेसर के 1150 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन 2016 में लिए गए थे। लेकिन, इसकी परीक्षा कब होगी इसको लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं की गई थी। मंगलवार को अध्यक्ष प्रो. ईश्वर शरण विश्वकर्मा की अध्यक्षता में हुई बैठक में निर्णय लिया गया कि लिखित परीक्षा 18 नवंबर को कराई जाएगी। बैठक में एक और महत्वपूर्ण निर्णय शिक्षाशास्त्र विषय में उन अभ्यर्थियों को राहत देने के संबंध में लिया गया जिनके पास एमएड के अलावा एमए इन एजुकेशन की डिग्री भी है।

ليست هناك تعليقات:

إرسال تعليق

UPTET news