Important Posts

Advertisement

Govt Jobs : Opening

68500 शिक्षक भर्ती मामले में दूसरे दिन भी नहीं बांटी जा सकीं स्कैन कॉपियां: 39 अभ्यर्थियों को हाईकोर्ट ने दिया उत्तर पुस्तिका देने का निर्देश, परीक्षा नियामक प्राधिकारी कार्यालय जांच-कार्रवाई से ठप

इलाहाबाद : परीक्षा नियामक प्राधिकारी कार्यालय उप्र इलाहाबाद की लिखित परीक्षा परिणाम में गड़बड़ी उजागर होने के बाद से ठप हो गया है। शासन की ओर से गठित उच्च स्तरीय टीम के जांच करने से सभी अधिकारी व कर्मचारियों ने अन्य कार्यो से तौबा कर लिया है। लगातार दूसरे दिन अभ्यर्थियों को स्कैन कॉपी वितरित नहीं हो सकी है। इससे युवाओं में नाराजगी है।
परीक्षा नियामक कार्यालय में स्कैन कॉपी के लिए लगातार आवेदन लिए जा रहे हैं लेकिन, मंगलवार को भी स्कैन कॉपी का वितरण नहीं हो सका है। हाईकोर्ट ने 39 अभ्यर्थियों को उत्तर पुस्तिका मुहैया कराने का निर्देश दिया है। उसका भी अनुपालन नहीं हो पा रहा है। इसके लिए प्रदेश के विभिन्न जिलों के अभ्यर्थी यहां डेरा डाले हैं। अभ्यर्थी अनूप सिंह, विशाल प्रताप, अजमल, नंदलाल आदि ने बताया कि नए सचिव ने कहा कि वह इस मामले में शासन का निर्देश लेकर ही आगे की कार्रवाई करेंगे। उधर, सचिव अनिल भूषण ने कहा कि कार्यालय से अब स्कैन कॉपी का वितरण नियमानुसार शुरू किया जाएगा। जिस तरह से लोगों ने आवेदन किए हैं उसी तरह से कॉपी भी दी जाएगी

ليست هناك تعليقات:

إرسال تعليق

UPTET news