इलाहाबाद : बेसिक शिक्षा परिषद मुख्यालय पर मंगलवार को नई सचिव का
स्वागत करने पहुंचे शिक्षक व उनके नेताओं की स्थिति उस समय असहज हो गईं, जब
सचिव रूबी सिंह ने उनसे पूछ लिया कि क्या वे आज अवकाश पर हैं?
शिक्षकों ने
इसका जवाब न में दिया तो सचिव ने उन्हें सलीके से कर्त्तव्य निवर्हन का
पाठ पढ़ाया। दो टूक कहा कि मेरे सामने स्कूल छोड़कर यहां आने की पहली गलती
की है इसलिए आज छोड़ रहे हैं, आगे से स्कूल समय में यदि कोई शिक्षक बिना
अवकाश के उनके समक्ष आया तो कड़ी कार्रवाई करेंगे।
शिक्षा निदेशालय इलाहाबाद के बेसिक शिक्षा परिषद मुख्यालय में कुछ दिन पहले
ही सचिव पद पर रूबी सिंह की तैनाती हुई है। सचिव पूरे समय कार्यालय में
रहकर प्रदेश भर से आने वालों की समस्या सुन रही हैं और उनका हरसंभव निराकरण
कर रही हैं। मंगलवार को प्रांतीय स्तर के शिक्षक नेता अपने साथियों के साथ
उनका स्वागत करने दोपहर में पहुंचे। नेताओं ने पुष्प गुच्छ भेंट करने के
बाद उनका खूब यशोगान किया। सचिव ने इसी बीच उनके नेता जी से सवाल किया कि
आज तो सभी स्कूल खुले हैं, क्या वे लोग अवकाश लेकर यहां आए हैं। यह सुनते
ही शिक्षक कानाफूसी करने लगे और नेता जी ने इसका न में जवाब देते हुए कहा
कि वे साथियों के कार्य से पहले भी ऐसे ही आते रहे हैं। यह सुनते ही सचिव
ने कहा कि वे देर शाम तक कार्यालय में रहती हैं, आगे से स्कूल समय में यहां
कतई न आएं या फिर अवकाश लेकर आएं। पहली गलती पर छोड़ रहे हैं लेकिन, आगे
से यदि कोई शिक्षक स्कूल समय में यहां आया तो सख्त कार्रवाई करेंगे। स्कूल
से लौटकर आएं समस्याएं बताएं जो संभव होगा सब करेंगे।
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Social Media Link
Advertisement
Breaking News
- मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का पोर्टल चल गया है कृपया आप सभी रजिस्ट्रेशन करना प्रारंभ कर दें।
- 72825 भर्ती की याचिका में याची बनने के लिए क्या-2 चाहिए और कैसे शामिल हों, यहाँ करें सम्पर्क : प्रदेश अध्यक्ष आरटीई एक्टिविस्ट : 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती Latest News
- UPTET Yachi List : 72,825 याची लिस्ट देखने और डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें
- कीर्ति गौतम बनी माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड की सचिव
- प्रत्यावेदन के किये अपनी कंप्यूटर आईडी देखें : Download All District Data Of 72825 Recruitment
Govt Jobs : Opening
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें