हरदोई : टीईटी की तारीख बढ़ने के बावजूद आवेदन भरने में सर्वर की समस्या
से आड़े आ रही है। आवेदकों को इससे निजात नहीं मिल पा रही है। साइबर कैफे
संचालक के अनुसार कुछ आवेदक फीस जमा होने के बावजूद ओटीपी न मिलने से आवेदन
नहीं भर पा रहे हैं।
वहीं एक अक्टूबर के बाद वेबसाइट पर रजिस्ट्रेशन कराने
के बावजूद अधिकतर आवेदकों को फीस जमा करने में दिक्कत हो रही है।
अहिरोरी के प्राथमिक विद्यालय गैदरपुर की शिक्षामित्र अमित कुमारी,
मंजू वर्मा, प्रतिभा पारूल व प्रमोद ¨सह चौहान ने बताया कि सितंबर में
अलग-अलग तारीख में वेबसाइट पर रजिस्ट्रेशन कराया था। इसके बाद से फीस जमा
करने के लिए साइबर कैफे पर दौड़ लगा रहे हैं, लेकिन उनकी फीस अब तक नहीं जमा
हो पाई है। इसके चलते आवेदन नहीं भर पाया है। सर्वर की समस्या के चलते
काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। टोडरपुर के प्राथमिक विद़्यालय
बरौनिया के शिक्षामित्र संजय कुमार ने बताया कि शासन ने टीईटी आवेदन भरने
और फीस जमा करने की तारीख बढ़ा दी है, इसके बावजूद आवेदकों को राहत नहीं
मिल पा रही है। अधिकतर आवेदकों का फाइनल ¨प्रट नहीं निकल पाया है। बीएड
डिग्री धारक योगेंद्र ¨सह के अनुसार टीईटी की वेबसाइट काफी धीमी चल रही थी।
कई आवेदकों की फीस फंसी है, ओटीपी नहीं मिलने से उनके आवेदन नहीं भर पाए
है। फार्म में इड¨टग का ऑप्शन नहीं : साइबर कैफे संचालकों के अनुसार
वेबसाइट पर टीईटी फार्म में इड¨टग का ऑप्शन नहीं है। कई आवेदकों द्वारा
फार्म में हस्ताक्षर युक्त फोटो अपलोड नहीं की गई है, इड¨टग का ऑप्शन न
होने से उनके आवेदन निरस्त होने की संभावना अधिक है। इसके चलते आवेदक फार्म
भरने के बावजूद पछता रहे हैं।
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Social Media Link
Advertisement
Breaking News
- Basic Shiksha News: नई शिक्षक भर्ती के लिए प्रशिक्षुओं ने बेसिक शिक्षा मंत्री को लिखा पत्र
- शिक्षक भर्ती लिखित परीक्षा हेतु "हिंदी विषय" के सम्पूर्ण नोट्स
- UPTET प्रमाणपत्र समेत अन्य ऑनलाइन डॉक्यूमेंट VERIFICATION LINK: वेबसाइट लिंक
- शिक्षामित्र स्थानांतरण 2026: आवेदन प्रक्रिया, अंतिम तिथि, नियम और नई गाइडलाइन
- कीर्ति गौतम बनी माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड की सचिव
Govt Jobs : Opening
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें