लखनऊ. समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व
मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा सरकार में शिक्षा व्यवस्था
में सबसे ज्यादा गड़बड़ हो गई है। न शिक्षा सत्र नियमित है और नहीं शिक्षकों
का सम्मान हो रहा है। सरकार को विद्यार्थियों की चिंता नहीं।
नौजवान और
शिक्षामित्र आत्महत्या कर रहे हैं। जनप्रतिनिधियों की शिकायत तक नहीं सुनी
जाती है। भाजपा के कारनामों से क्षुब्ध जनता भाजपा को हटाना चाहती है। उसका
भरोसा सरकार पर नहीं रह गया है। इसलिए समाजवादी पार्टी चाहती है कि बैलट
के जरिए चुनाव हो।
लखनऊ में वरिष्ठ शिक्षक सम्मेलन
अखिलेश यादव आज
पार्टी मुख्यालय लखनऊ में वरिष्ठ शिक्षक सम्मेलन को सम्बोधित कर रहे थे।
इसके आयोजक प्रो अमरीक सिंह तथा कार्यक्रम संचालक प्रो बी.के. सिंह थे।
सम्मेलन में पूर्व कुलपति प्रो एम.जेड. खान, प्रो नरसिंह, प्रो बी. कुंवर
आदि शिक्षा विशेषज्ञ षामिल थे। इनके अतिरिक्त अहमद हसन, राजेन्द्र चौधरी,
नरेश उत्तम पटेल, एस.आर.एस. यादव, तथा उदयवीर सिंह एम.एल.सी. भी मौजूद रहे।
सातवां वेतन आयोग की सिफारिशों के अनुरूप वेतन दिया
शिक्षाविदों ने कहा कि राजनीति में खोखलापन की स्थिति में उन सबकी आशा
समाजवादी पार्टी और इसके अध्यक्ष अखिलेश यादव से ही है। उन्होंने सर्व
प्रथम शिक्षकों-कर्मियों को सातवां वेतन आयोग की सिफारिशों के अनुरूप वेतन
दिया था। भाजपा सरकार ने तो पेंशन ही रोक दी थी। शिक्षक समाज अपने विचारों
से समाजवादी पार्टी का सहयोग करेंगे।
भाजपा झूठे वादे करने और भटकाने की कला में माहिर
यादव ने कहा कि भाजपा झूठे वादे करने और भटकाने की कला में माहिर है।
मेक-इन-इण्डिया के नाम पर मेड-इन-चाईना का जोर है। बाजार चीनी सामान से पटा
पड़ा है। वैश्विक स्तर पर भारत के विश्वविद्यालयों की गणना न होना शर्मनाक
है। स्वदेशी आन्दोलन का बुरा हाल है। लोकतंत्र में जनता की बात सुनना
सŸााधारियों को पसंद नहीं।
यादव ने कहा कि समाजवादी सरकार ने यूपी
डायल 100 की व्यवस्था की थी। इस नम्बर से काल करने पर 10-15 मिनट में पुलिस
घटना स्थल पर पहुंच जाती। महिलाओं की सुरक्षा के लिए 1090 सेवा शुरू की गई
थी। समाजवादी सरकार में 18 लाख लैपटाप बांटे गए। भाजपा सरकार से इस तरह की
आशा करना बेकार है। यहां प्राथमिक विद्यालयों की स्थिति को सुधारा जाना
चाहिए। समाजवादी सरकार ने नई डिजायन के प्राइमरी स्कूल बनाने की शुरूआत की
थी किन्तु भाजपा सरकार ने उसे बर्बाद कर दिया।
अगर चीन का सामान ज्यादा आया तो हमारे इंजीनियर कहां खपेंगे
उन्होंने कहा कि इसी तरह अगर चीन का सामान ज्यादा आया तो हमारे इंजीनियर
कहां खपेंगे? भाजपा ने आनलाईन पर इतना जोर दिया कि बच्चों तक के चश्में लग
गए हैं। दुनिया में सबसे ज्यादा कैंसर, हार्ट, किडनी और डायबिटीज के मरीज
भारत में हैं। इनके मुफ्त इलाज की व्यवस्था समाजवादी सरकार ने की थी लेकिन
भाजपा ने स्वास्थ्य व्यवस्था भी चैपट कर दी। लखनऊ में जो कैंसर इंस्टीट्यूट
बनाया था उसे भी भाजपा सरकार चालू नहीं कर पाई।
पूर्व मुख्यमंत्री ने
कहा कि भाजपा सरकार प्रशासन का दुरूपयोग कर रही है। लोकतंत्र में सŸाा का
दुरूपयोग नहीं होना चाहिए। सन् 2017 तक जो हुआ वह विकास का पत्थर है। अब जो
हो रहा है वह कुछ नहीं है सिवाय विनाश के।
अखिलेश यादव ने कहा यह
कैसी विडम्बना है कि तोड़ो और राज करो की कूटनीति हमेशा रही है। पर यह कैसी
स्थिति है कि अब अपने देश में ही समाज को तोड़ा जा रहा है अपने ही देश की
सरकार द्वारा।
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Leaderboard Ad – Below Nav
Social Media Link
Ad – Above Posts (Multiplex/Display)
Breaking News
- शिक्षक भर्ती लिखित परीक्षा हेतु "हिंदी विषय" के सम्पूर्ण नोट्स
- UPTET Yachi List : 72,825 याची लिस्ट देखने और डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें
- 12460 सहायक अध्यापक चयन प्रक्रिया हेतु मेरिट गुणांक निकालने का तरीका: ऐसे निकालें अपने कटऑफ मेरिट
- ख़बरें अब तक - 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती - Today's Headlines
- UPTET Yachi List : 72,825 याची लिस्ट देखने और डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें
Ad – Between Posts Section
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें