प्रयागराज : परीक्षा नियामक प्राधिकारी कार्यालय उप्र यानी कार्यालय
विभागीय परीक्षाएं में रजिस्ट्रार का पद करीब दो माह से रिक्त रहा है। यहां
तैनात रहे रजिस्ट्रार जीवेंद्र सिंह ऐरी को 68500 शिक्षक भर्ती में
गड़बड़ियों के बाद हटाकर डायट कौशांबी में तैनात कर दिया गया था, बाद में
उन्हें निलंबित कर दिया गया।
उनके स्थान पर अजय कुमार को नए रजिस्ट्रार के
रूप में तैनाती मिली थी लेकिन, उन्होंने अब तक कार्यभार ग्रहण नहीं किया।
बेसिक शिक्षा सचिव मनीषा त्रिघाटिया ने अजय कुमार को अब संयुक्त निदेशक
सर्वशिक्षा अभियान लखनऊ के पद पर तैनाती दी है। सोनभद्र के जिला विद्यालय
निरीक्षक राजशेखर सिंह को रजिस्ट्रार विभागीय परीक्षाएं प्रयागराज उप्र के
पद पर भेजा गया है। संयुक्त निदेशक सर्व शिक्षा अभियान लखनऊ पवन सचान को
प्राचार्य डायट लखनऊ के पद पर भेजा गया है।
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Social Media Link
Advertisement
Breaking News
- ख़बरें अब तक - 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती - Today's Headlines
- 2004 में शिक्षामित्रों की नियुक्तियों हेतु जारी विज्ञप्ति: इसी विज्ञप्ति के आधार पर हुआ था शिक्षामित्रों की का चयन
- शिक्षक समायोजन: हाईकोर्ट के निर्देश के बाद बदला नियम, अब ‘First In First Out’ के आधार पर होगी कार्रवाई
- सीतापुर : 12460 शिक्षक भर्ती हेतु जनपद में कुल 809 पदों के सापेक्ष सहायक अध्यापक पद पर नियुक्ति हेतु जारी विज्ञप्ति देखें
- कीर्ति गौतम बनी माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड की सचिव
Govt Jobs : Opening
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें