Leaderboard Ad – Below Nav

Ad – Above Posts (Multiplex/Display)

Ad – Between Posts Section

केंद्रीय बलों में दारोगा भर्ती का परिणाम संशोधित

प्रयागराज : कर्मचारी चयन आयोग यानी एसएससी ने 31 अक्टूबर की देर रात केंद्रीय बलों में दारोगा भर्ती 2017 का अंतिम परिणाम जारी किया था। इसमें दोनों प्रश्नपत्र की परीक्षा, मेडिकल परीक्षण व प्रमाणपत्र सत्यापन के बाद 5076 अभ्यर्थी अंतिम रूप से चयनित घोषित हुए थे।
एसएससी ने वेबसाइट पर जारी सूचना में दावा किया है कि परिणाम संशोधित किया गया है। इसमें ऐसे 63 अभ्यर्थी जो अचयनित थे, वे अब चयनित हैं, वहीं 61 अभ्यर्थी जो पहले चयनित थे अब अचयनित हो गए हैं। इसी तरह के कई अन्य बदलाव हुए हैं। इसके लिए अभ्यर्थी वेबसाइट देख सकते हैं।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

UPTET news