कोठीभार (महराजगंज)। डीएम एवं एसपी ने सिसवा खुर्द प्राथमिक विद्यालय का
औचक निरीक्षण किया। जांच के दौरान अनुपस्थित मिलीं प्रधानाध्यापिका एवं
सहायक अध्यापिका को नोटिस जारी किया गया।
विद्यालय के दो शिक्षामित्र महादेव नंदन व पूनम पटेल उपस्थित मिले।
प्रधानाध्यापिका अनुपम दीक्षित व सहायक अध्यापिका नन्दनी रौनियार अनुपस्थित
मिलीं। जांच में पता चला कि स्कूल में ईंधन गैस के अभाव में मध्याह्न भोजन
नहीं बना है। डीएम व एसपी ने चॉकलेट मंगा कर विद्यालय के बच्चों को वितरित
कराया। स्कूल के निरीक्षण के बाद डीएम अमरनाथ उपाध्याय एवं एसपी आरपी सिंह
ने सिसवां खुर्द गांव में लोगों से सीधा संवाद कर समस्याओं की जानकारी ली।
गांव के विवादित मार्गों व चकरोड के बारे में भी जानकारी ली। साथ ही
लेखपाल अखिलेश सिंह को पैमाइश करा कर पुलिस के सहयोग से अतिक्रमण हटवाने व
गांव में वरासत संबंधी मामलों के निस्तारण के निर्देश दिए।
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें