Leaderboard Ad – Below Nav

Ad – Above Posts (Multiplex/Display)

Ad – Between Posts Section

नवनियुक्त एवं स्थानांतरित महिला और दिव्यांग बेसिक शिक्षकों के लिए विद्यालय आवंटन में सुधार की मांग

 लखनऊ। उप्र महिला शिक्षक संघ ने नवनियुक्त एवं स्थानांतरित महिला शिक्षकों और दिव्यांगों को विद्यालय आवंटन सही नहीं होने पर नाराजगी जताई है। संघ की प्रदेश अध्यक्ष सुलोचना मौर्य के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने मंगलवार

को बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. सतीश चंद्र द्विवेदी को ज्ञापन देकर महिला शिक्षकों और शिक्षामित्रों की समस्याओं के समाधान की मांग की। संघ की प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि मंत्री से महिला शिक्षकों व दिव्यांग शिक्षकों के विद्यालय आवंटन में सुधार कराने की मांग की गई है। उन्होंने बताया कि प्रसूति अवकाश लेने में समय की बाध्यता को समाप्त करने की मांग की। प्रतिनिधि मंडल में प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष मोहिनी त्रिपाठी, प्रदेश उपाध्यक्ष मांडवी राय, प्रदेश मंत्री सुनीता यादव एवं प्रदेश मीडिया प्रभारी डॉ अशिया रिजवी शामिल थीं।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

UPTET news