Leaderboard Ad – Below Nav

Ad – Above Posts (Multiplex/Display)

Ad – Between Posts Section

राजस्व लेखपाल भर्ती:- उत्तर प्रदेश के लोगों को ही मिलेगा आरक्षण का लाभ, दो घंटे की परीक्षा में पूछे जाएंगे 100 सवाल

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में राजस्व लेखपाल की भर्ती में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के आश्रित, भूतपूर्व सैनिक व महिला अभ्यर्थियों को अपनी मूल श्रेणी के अनुसार शुल्क देना होगा। आरक्षण का लाभ सिर्फ उप्र के मूल निवासियों को ही मिलेगा, बाकी को अनारक्षित अभ्यर्थी माना जाएगा।


शार्टलिस्ट अभ्यर्थियों को ही देना होगा परीक्षा शुल्क : मुख्य परीक्षा के लिए परीक्षा शुल्क का भुगतान केवल शार्टलिस्ट किए गए अभ्यर्थियों को ही करना होगा। सभी को आवेदनपत्र का ¨पट्र आउट डाउनलोड करना होगा, ताकि अभिलेखों के परीक्षण के समय वे फार्म की प्रति प्रस्तुत कर सकें। अभ्यर्थी शुल्क जमा करने के बाद चार फरवरी तक आवेदनपत्र में संशोधन कर सकेंगे।

लेखपाल का संवर्ग मंडलवार होगा : लेखपाल पद का संवर्ग मंडलस्तर का होगा और सरकार मंडलवार संख्या का आवंटन करेगी। रिक्तियों की कुल व श्रेणीवार संख्या घट या बढ़ सकती है। आयोग ने क्षैतिज आरक्षण के पद भी घोषित कर दिए हैं। महिलाओं को क्षैतिज आरक्षण पिता की ओर से दिए गए प्रमाणपत्र के आधार पर दिया जाएगा।

पहली जुलाई को 18 साल की पूरी हो आयु : आयोग की भर्ती में 18 से 40 वर्ष आयुसीमा रखी गई है। भर्ती के विज्ञापन वाले कैलेंडर वर्ष की पहली जुलाई को 18 वर्ष पूरी हो चुका हो और 40 वर्ष से अधिक न हो। एससी व एसटी वर्ग के अभ्यर्थियों को आयुसीमा में अनुमन्य छूट मिलेगी। कुशल खिलाड़ियों को पांच वर्ष, भूतपूर्व सैनिक को तीन वर्ष और दिव्यांगों को अधिकतम आयु सीमा में 15 वर्ष की छूट रहेगी।

दो घंटे की परीक्षा में पूछे जाएंगे 100 सवाल

अभ्यर्थियों का चयन लिखित परीक्षा से होगा। सामान्य हंिदूी, गणित, सामान्य ज्ञान व ग्राम्य समाज व विकास के 25-25 सहित कुल 100 सवाल पूछे जाएंगे। हर प्रश्न के लिए एक अंक निर्धारित है और उसे 120 मिनट यानी दो घंटे में करना होगा। परीक्षा में निगेटिव मार्किंग भी होगी, यानी गलत एक उत्तर देने पर सही जवाब में मिलने वाले एक अंक का 25 प्रतिशत कटौती होगी। चारों विषयों का पाठ्यक्रम भी जारी कर दिया गया है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

UPTET news