Leaderboard Ad – Below Nav

Ad – Above Posts (Multiplex/Display)

Ad – Between Posts Section

पुरानी पेंशन के लिए शिक्षकों ने किया आंदोलन का एलान

 आगरा। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ ने चेतावनी दी है कि पुरानी पेंशन योजना बहाल नहीं की तो उग्र आंदोलन करेंगे।



शुक्रवार को डीआईओएस कार्यालय पर एक दिवसीय धरने में संघ ने आठ मांगे दोहराई हैं। मुख्य अतिथि शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कुमार त्रिपाठी ने पुरानी पेंशन योजना की बहाली के लिए बड़े आंदोलन की जरूरत बताई। मंडल अध्यक्ष मुकेश शर्मा ने कहा कि मांगे नहीं मानी तो शिक्षक संघ उग्र आंदोलन करेगा। समापन पर नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत किया। प्रदर्शन में प्रांतीय मंत्री उत्तम कुमार शर्मा, भीष्मद्र लवानियां, विदुषी, संदीप परिहार, डॉ. रागिनी, नूतन, राकेश सारस्वत, विमल शर्मा, प्रभात समाधिया आदि मौजूद रहे। ब्यूरो

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

UPTET news