Leaderboard Ad – Below Nav

Ad – Above Posts (Multiplex/Display)

Ad – Between Posts Section

शासन के आदेश पर अवकाश में बंटे नियुक्ति पत्र - 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती Latest News 25/01/2015

रायबरेली, जागरण संवाददाता : प्रदेश में चल रही बेसिक शिक्षक भर्ती प्रक्रिया में सरकार के आदेश पर बेसिक शिक्षा विभाग ने नव नियुक्त शिक्षकों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए। नियुक्ति पत्र दिलाने में शिक्षक नेता दिन रात एक किए हैं। शनिवार को दो सौ शिक्षकों को नियुक्ति पत्र दिए गए।
शनिवार को नगर क्षेत्र के ब्लाक संसाधन केंद्र पुलिस लाइन प्राथमिक विद्यालय परिसर में अवकाश कि दिन भी बेसिक शिक्षा अधिकारी संदीप चौधरी की अगुवाई में नियुक्ति पत्र बांटने का काम किया गया।
कार्यालय खुलने से पहले ही सैकड़ों महिला पुरुष शिक्षक पहुंच गए थे। पहले नियुक्ति पत्र लेने की लोगों मे होड़ लगी रही। खास बात यह रही कि नए शिक्षकों को नियुक्ति पत्र दिलाने में शिक्षक नेता पसीना बहा रहे थे। लोगों को कहना है कि इतनी कर्मठता उन्होंने कभी विद्यालय में दिखाई होती तो आज बेसिक शिक्षा की यह हालत न होती।
रविवार को भी खुलेगा कार्यालय
शासन के आदेश पुलिस लाइन का नगर क्षेत्र संसाधन केंद्र खुलेगा। जिन शिक्षकों को 25 जनवरी तक डाक से नियुक्ति पत्र नहंी मिला है। उन्हें आदेश की दूसरी प्रति प्रदान की जाएगी।
बीएसए बोले
बेसिक शिक्षा अधिकारी संदीप चौधरी ने बताया कि जिले में नियुक्त सभी 687 शिक्षकों को नियुक्ति पत्र डाक से भेज दिए गए हैं। लेकिन किसी कारण जिनको नियुक्ति पत्र नहीं मिल पाए हैं। उन्हें रविवार 25 जनवरी को भी पुलिस लाइन से नियुक्ति पत्र दिए जाएंगे। शनिवार को करीब 200 शिक्षकों को नियुक्ति पत्र उपलब्ध कराए गए।

सरकारी नौकरी - Government of India Jobs Originally published for http://e-sarkarinaukriblog.blogspot.com/ Submit & verify Email for Latest Free Jobs Alerts Subscribe

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

UPTET news