Leaderboard Ad – Below Nav

Ad – Above Posts (Multiplex/Display)

Ad – Between Posts Section

डेढ़ हजार टीईटी आवेदकों ने दर्ज कराई उपस्थिति - 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती Latest News 25/01/2015

जिले में टीईटी आवेदकोें की प्रतिदिन आमद हो रही है। जिले में पांच दिन से आवेदकों को नियुक्ति पत्र वितरित किए जा रहे हैं। आवेदक नियुक्ति पत्र पाकर विद्यालयों में उपस्थित दर्ज करा रहे हैं।
ज्ञात हो कि कई वर्षो से इंतजार के बाद टीईटी आवेदकों को नियुक्ति पत्रों को वितरण शुरू हुआ। नियुक्ति पत्र पाने के लिए प्रथम दिन सबसे अधिक भीड़ रही। नियुक्ति पत्रों को प्रतिदिन वितरण बीएसए कार्यालय से किया जा रहा है।
प्रभारी मनोज मिश्र ने बताया कि अब तक डायट से प्राप्त 2613 सूची में से 1542 आवेदक कार्यालय से नियुक्ति पत्र प्राप्त कर चुके हैं। आवेदक नियुक्ति पत्र पाकर विद्यालयों में उपस्थित दर्ज करा रहे है। बीएसए के आदेश के कारण शनिवार को भी नियुक्ति पत्रों को वितरण किया गया। बीएसए बृजेश मिश्र की ओर से आवेदकों को परेशान न करने के निर्देश जारी किए गए हैं।
इसके बावजूद खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालयों पर आवेदकोें के नियुक्ति पत्र को अग्रसारित करने के नाम पर आर्थिक दोहन किया जा रहा है। इससे आवेदकों में खासा रोष व्याप्त है। सबसे ज्यादा शोषण गैर जनपद से आए आवेदकों का किया जा रहा है। इससे आवेदक खंड शिक्षा अधिकारी और उनका कार्य देखने वाले टीचरों के यहां चक्कर काट रहे हैं। बीएसए कार्यालय में नियुक्ति पत्र वितरण में लगे मधुरपाल, आशीष शुक्ला, मित्रसेन, आलोक कुमार अवकाश के दिन भी कार्यालय में डटे रहे।
टीईटी आवेदकों की नियुक्ति का मामला
प्रतिदिन आवेदकोें को दे रहे नियुक्ति पत्र



सरकारी नौकरी - Government of India Jobs Originally published for http://e-sarkarinaukriblog.blogspot.com/ Submit & verify Email for Latest Free Jobs Alerts Subscribe

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

UPTET news