Leaderboard Ad – Below Nav

Ad – Above Posts (Multiplex/Display)

Ad – Between Posts Section

आम आदमी के जीवन पर बजट का असर

आम आदमी के जीवन पर बजट का असर
आम आदमी के लिए क्या चीजें सस्ती हुईं?
उत्पाद शुल्क में कमी से कुछ चीजें सस्ती हुई हैं। इससे एक हजार रुपये से ज्यादा के जूते-चप्पल और दुर्घटना बीमा शामिल है। एलसीडी और एलईडी टीवी, एलईडी लाइट, सौर ऊर्जा से चलने वाले वाटर हीटर, कंप्यूटर, टैबलेट भी सस्ते होंगे।
बच्चों की पढ़ाई पर क्या असर पड़ेगा?
कोचिंग महंगी होने से शिक्षा महंगी हो गई है, लेकिन प्रधानमंत्री विद्यालक्ष्मी कार्यक्रम से गरीब बच्चों को फंड मिलने से यह मुश्किल दूर हो सकती है। शिक्षा के क्षेत्र को 68 हजार करोड़ मिलने से मिड डे मील का फायदा गरीब बच्चों को मिलेगा। स्कूलों में शौचालय बढ़ाने की बात कही गई है, जो एक अच्छी पहल है।

इस बजट के बाद रोजगार बढ़ेंगे या घटेंगे?
आईटी सेक्टर में रोजगार बढ़ेंगे। ढांचागत निर्माण क्षेत्र में निवेश को बढ़ावा दिया गया है। मनरेगा को 5,000 करोड़ रुपये दिए गए हैं, इसका लाभ ग्रामीण लोगों को मिलेगा।
हमारी जेब पर यह बजट कितना भारी पड़ा है
सेवा कर बढ़ाए जाने से कई चीजें महंगी हो जाएंगी। इसमें हमारी रोजमर्रा की जरूरत की कई चीजें शामिल हैं। इसकी वजह से हमारी जेब पर काफी दबाव पड़ेगा।
मकान खरीदना कितना मुश्किल होगा?
इस बजट के बाद आप नगद देकर मकान नहीं खरीद पाएंगे। 20 हजार रुपये से ज्यादा के लेनदेन के लिए चेक देना अनिवार्य किया गया है। इसका मकान खरीदने की प्रक्रिया पर कोई असर नहीं पड़ेगा।
नौकरीपेशा को क्या राहत मिली है
इस बजट से नौकरीपेशा लोगों में बचत को बढ़ावा देने की योजना है। परिवहन भत्ते को 800 से 1600 रुपये कर दिया गया है। इससे आय में हर साल करीब 9600 रुपये की छूट मिलेगी।

सरकारी नौकरी - Government of India Jobs Originally published for http://e-sarkarinaukriblog.blogspot.com/ Submit & verify Email for Latest Free Jobs Alerts Subscribe

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

UPTET news