Leaderboard Ad – Below Nav

Ad – Above Posts (Multiplex/Display)

Ad – Between Posts Section

डीएड डिग्री धारी सात मई तक कर सकेंगे आवेदन में सुधार : 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती Latest News

डीएड डिग्री धारी सात मई तक कर सकेंगे आवेदन में सुधार
राज्य ब्यूरो, इलाहाबाद : सूबे में पंद्रह हजार सहायक शिक्षकों की भर्ती में आवेदन कर चुके डीएड डिग्रीधारकों को पहली से सात मई तक गलतियों में सुधार का मौका मिलेगा। बेसिक शिक्षा परिषद ने वेबसाइट पूर्व में आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के लिए खोल दिया है। शुक्रवार से इसके लिए वेबसाइट पर लिंक दे दिया जाएगा।

इससे पूर्व में परिषद ने 17 से 30 अप्रैल तक ऐसे डीएड डिग्रीधारियों को ऑनलाइन आवेदन का मौका दिया था जिन्होंने पूर्व में आवेदन नहीं किया था। 30 अप्रैल तक करीब 3500 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। गौरतलब है कि पंद्रह हजार सहायक शिक्षकों की भर्ती में डीएड डिग्रीधारकों को शामिल किए जाने के मामले में अदालती लड़ाई हारने के बाद सरकार ने उनकी भर्ती का रास्ता खोला है।
डीएड (विशेष शिक्षा) की प्रशिक्षण प्रक्रिया बीटीसी के ही समान है। विशेषता यह है कि इसमें गूंगे, बहरे, अंधे या मंदबुद्धि बच्चों को भी पढ़ाने का विशेष प्रशिक्षण दिया जाता है। इसी आधार पर डीएड अभ्यर्थियों ने विभिन्न शिक्षक भर्तियों में खुद को शामिल करने की मांग उठाई थी। इलाहाबाद हाईकोर्ट ने फरवरी में सरकार को निर्देश दिया था कि ऐसे अभ्यर्थियों को भी भर्ती में शामिल किया जाए। इस फैसले के विरोध में सरकार ने उच्चतम न्यायालय में विशेष अनुमति याचिका दायर की थी जो कि खारिज हो गई थी।


सरकारी नौकरी - Government of India Jobs Originally published for http://e-sarkarinaukriblog.blogspot.com/ Submit & verify Email for Latest Free Jobs Alerts Subscribe

UPTET news