Leaderboard Ad – Below Nav

Ad – Above Posts (Multiplex/Display)

Ad – Between Posts Section

7वें वेतन आयोग को मिली मंजूरी: 98 लाख लोगों के वेतन में 23% तक होगा इजाफा, जनवरी 2016 से एरियर

98 लाख लोगों के वेतन में 23% तक होगा इजाफा, जनवरी 2016 से एरियर, 7वें वेतन आयोग को मंजूरी।
केंद्रीय कर्मचारियों की सैलरी में 23 फीसदी तक के इजाफे को मोदी कैबि‍नेट की मंजूरी मिल गई है. बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई बैठक में 7वें वेतन आयोग की सिफारिशों को स्वीकार कर लिया गया.

पीएम ने इस संबंध में वित्त मंत्रालय से सातवें वेतन आयोग की रिपोर्ट मांगी थी. नया वेतनमान 1 जनवरी 2016 से लागू होगा. यानी सभी केंद्रीय कर्मचारियों को छह महीने का एरियर भी मिलेगा.

कैबिनेट बैठक में मूल रूप से 7वें वेतन आयोग की रिपोर्ट पर चर्चा होनी थी. सूत्र बताते हैं कि मोदी सरकारने 7वें वेतन आयोग की सभी सिफारिशों को मंजूरी दे दी है. इससे 98.4 लाख से ज्यादा केंद्रीय कर्मचारियों को फायदा मिलेगा. इसमें 52 लाख पेंशनभोगी भी शामिल हैं।
पीके सिन्हा की अध्यक्षता में बनी समिति

जनवरी में सरकार ने कैबिनेट सचिव पीके सिन्हा की अध्यक्षता में सातवें वेतन आयोग की सिफारिशों पर प्रक्रिया के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया था.

बताया जा रहा है कि जुलाई में यह रिपोर्ट लागू कर दी जाएगी और जनवरी 2016 से कर्मचारियों को एरियर दिया जाएगा . छठा वेतन आयोग 1 जनवरी 2006 से लागू हुआ था.
sponsored links:
ख़बरें अब तक - 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती - Today's Headlines

UPTET news