Leaderboard Ad – Below Nav

Ad – Above Posts (Multiplex/Display)

Ad – Between Posts Section

20 सितंबर से प्रस्तावित महाहड़ताल के लिए लखनऊ में दौरा, आगरा-अलीगढ़ में सभाएं : कर्मचारी शिक्षक संयुक्त मोर्चा

कर्मचारी शिक्षक संयुक्त मोर्चा सहित करीब 250 संगठनों द्वारा 20 सितंबर से प्रस्तावित महा हड़ताल को सफल बनाने के लिए बुधवार को कर्मचारी नेताओं ने लखनऊ के कई विभागों व अस्पतालों का दौरा किया।
कर्मचारी नेताओं द्वारा आठ सितंबर को आगरा और नौ सितंबर को अलीगढ़ का दौरा किया जाएगा।
मोर्चा के प्रवक्ता सुशील कुमार बच्चा ने बताया कि मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष वीपी मिश्र के नेतृत्व में कर्मचारी नेता सतीश पांडेय, शशि कुमार मिश्रा, एसए जैदी, मनोज मिश्रा, सुरेंद्र श्रीवास्तव, रामराज दुबे आदि प्रमुख कर्मचारी नेताओं ने बुधवार को लखनऊ में नगर निगम, जवाहर भवन, सिविल अस्पताल, बलरामपुर अस्पताल, विद्युत सुरक्षा निदेशालय, सेतु निगम, परिवहन निगम, मत्स्य निगम आदि स्थानों का दौरा करके कर्मचारियों से संपर्क किया।

उन्होंने बताया कि आठ सितंबर को मोर्चा के संयोजक सतीश पांडेय के नेतृत्व में एक टीम आगरा जा रहा है जहां सभी विभागों की सभा लोक निर्माण विभाग पर होगी। इसी तरह नौ अक्तूबर को यह टीम अलीगढ़ जाएगी जहां जिला अस्पताल में सभा की जाएगी।
sponsored links:
ख़बरें अब तक - 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती - Today's Headlines

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

UPTET news