Leaderboard Ad – Below Nav

Ad – Above Posts (Multiplex/Display)

Ad – Between Posts Section

सफाई कर्मियों की भर्ती में आरक्षण जरूरी, 40,000 संविदा सफाई कर्मियों की भर्ती जल्द

निकायों में होने वाली 40,000 संविदा सफाई कर्मियों की भर्ती में आरक्षण नियमों का पालन करना अनिवार्य होगा। इसमें किसी तरह की अनदेखी नहीं चलेगी। सचिव नगर विकास श्रीप्रकाश सिंह ने इस संबंध में स्थिति साफ करते हुए कहा है कि आरक्षण नियमों के आधार पर भर्ती प्रक्रिया पूरी करनी होगी।
उन्होंने बताया कि निकायों में मौजूदा समय में 40,000 संविदा सफाई कर्मियों की भर्तियां चल रही हैं। भर्तियों के लिए निकाय आवेदन मांग चुके हैं। नगर विकास विभाग चाहता है कि रिक्तियों के आधार पर भर्ती प्रक्रिया जल्द पूरी कर ली जाए। कुछ निकाय भर्तियों में आरक्षण प्रक्रिया को लेकर शासन से स्थिति स्पष्ट करने को कहा गया था। सचिव नगर विकास ने इसके आधार पर स्थिति स्पष्ट की है।
उन्होंने कहा है कि निकायों में संविदा सफाई कर्मियों की भर्तियों में उत्तर प्रदेश लोक सेवा अधिनियम में आरक्षण की दी गई व्यवस्था के आधार पर भर्ती प्रक्रिया पूरी की जाएगी। इसमें अनुसूचित जातियों, जनजातियों, अन्य पिछड़ा वर्गों, शारीरिक रूप से निशक्त, स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के आश्रितों, भूतपूर्व सैनिकों व महिलाओं के लिए आरक्षण की दी गई व्यवस्था का पालन करना अनिवार्य होगा।
sponsored links:
ख़बरें अब तक - 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती - Today's Headlines

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

UPTET news