Advertisement

Breaking News

Govt Jobs : Opening

टीटीई पास शिक्षित बेरोजगारों ने सौंपा ज्ञापन

बदायूं। टीईटी पास शिक्षित बेरोजगारों ने स्थानीय विधायक राधाकृष्ण शर्मा को ज्ञापन सौंपकर सुप्रीम कोर्ट की ओर से पारित अंतरिम आदेश के तहत जिलेवार तदर्थ शिक्षक नियुक्त कर प्रशिक्षण दिलाए जाने की मांग की है।
सीएम के नाम सौंपे ज्ञापन में उन्होंने कहा कि वे पिछले पांच सालों से आर्थिक, मानसिक और शारीरिक कष्ट झेल रहे हैं और पिछली सरकार ने भी उनके बारे में गंभीरता से नहीं सोचा। जिसके चलते उसे हार का सामना करना पड़ा। उन्होंने अब न्यायालय के आदेश के तहत टीईटी शिक्षकों को अतिशीघ्र नियुक्ति दिलाए जाने की मांग की है।
sponsored links:
ख़बरें अब तक - 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती - Today's Headlines

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

UPTET news