Leaderboard Ad – Below Nav

Ad – Above Posts (Multiplex/Display)

Ad – Between Posts Section

डिप्टी सीएम के आश्वासन पर 32022 अनुदेशक भर्ती की मांग कर रहे अभ्यर्थियों ने धरना स्थगित

लखनऊ: बीपीएड संघर्ष मोर्चा उत्तर प्रदेश के बीपीएड धारकों का धरना दूसरे दिन उप मुख्यमंत्री डॉ़ दिनेश शर्मा के आश्वासन के बाद स्थगित कर दिया गया।
मोर्चा का धरना बुधवार से हजरतगंज स्थित गांधी प्रतिमा परिसर में चल रहा था। धरने के दूसरे दिन उप मुख्यमंत्री डॉ़ दिनेश शर्मा से प्रतिनिधिमंडल की सकारात्मक वार्ता हुई। इसमें आश्वासन दिया गया कि दशहरे के बाद 32022 शारीरिक शिक्षा और खेलकूद अनुदेशक भर्ती प्रक्रिया शुरू की जाएगी। प्रतिनिधिमंडल में मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष धीरेन्द्र यादव, प्रदेश सचिव आकाश गुप्त महाराजगंज के जिला अध्यक्ष कुलदीप मणि त्रिपाठी संग आजमगढ़ के बृजेश सिंह और बस्ती जिला के संरक्षिका दीपिका सिंह शामिल रहीं।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

UPTET news