Leaderboard Ad – Below Nav

Ad – Above Posts (Multiplex/Display)

Ad – Between Posts Section

असिस्टेंट प्रोफेसरों की अगली भर्ती अप्रैल में

असिस्टेंट प्रोफेसरों की अगली भर्ती अप्रैल में
राज्य ब्यूरो, इलाहाबाद : प्रदेश के महाविद्यालयों में असिस्टेंट प्रोफेसरों की भर्ती का अगला चरण अप्रैल में शुरू होगा। उच्चतर शिक्षा सेवा आयोग वर्तमान में चल रही परीक्षा का रिजल्ट निकलने के तत्काल बाद नए अधियाचनों के आधार पर परीक्षा की तैयारी शुरू कराएगा। इसमें दो हजार से अधिक पदों पर भर्ती होने के आसार हैं।
उच्चतर शिक्षा सेवा आयोग में लगभग चार साल बाद नियुक्तियों का सिलसिला शुरू हुआ है। पहली बार इसके लिए लिखित परीक्षा कराई गई है। तीन चरणों की परीक्षा हो चुकी है और चौथे चरण में 11 विषयों की परीक्षा 22 मार्च को होनी है। इसमें अभ्यर्थियों की आपत्तियों का निस्तारण करने के बाद रिजल्ट जल्द ही घोषित किया जाएगा जिसके आधार पर 1652 पदों पर नियुक्तियां होंगी। आयोग के सचिव डा. संजय कुमार सिंह ने बताया कि भर्तियों का सिलसिला लगातार बनाए रखने के लिए हर संभव उपाय किए जा रहे हैं। आयोग में आने वाले अधियाचन के आधार पर अप्रैल माह में ही नए विज्ञापन जारी कर दिए जाएंगे। उन्होंने बताया कि सवालों पर आई आपत्तियों को विशेषज्ञ समितियों के सामने रखा जाएगा। उनकी रिपोर्ट के आधार पर ही आयोग इस बाबत फैसला लेगा।
http://e-sarkarinaukriblog.blogspot.com/

सरकारी नौकरी - Government of India Jobs Originally published for http://e-sarkarinaukriblog.blogspot.com/ Submit & verify Email for Latest Free Jobs Alerts Subscribe

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

UPTET news