Leaderboard Ad – Below Nav

Ad – Above Posts (Multiplex/Display)

Ad – Between Posts Section

विद्यालय में प्रशिक्षुओं की हर गतिविधि का होगा मूल्यांकन : 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती Latest News

विद्यालय में प्रशिक्षुओं की हर गतिविधि का होगा मूल्यांकन
मैनपुरी, भोगांव : प्रशिक्षु शिक्षक चयन प्रक्रिया में नियुक्ति पाकर विद्यालयों में कार्यभार ग्रहण करने वाले प्रशिक्षु शिक्षकों के क्रियात्मक प्रशिक्षण का मूल्यांकन किया जाएगा। क्रियात्मक प्रशिक्षण के लिए विद्यालयों में तैनात प्रशिक्षुओं के शैक्षणिक एवं अन्य गतिविधियों में मूल्यांकन कर अंक वितरित किए जाएंगे और इसकी सूचना विकास खंडवार डायट को उपलब्ध करानी होगी। शासन से निर्देश आने के बाद जनपद में इस कार्रवाई को तेजी के साथ शुरू किया जा रहा है।

जनवरी से नियुक्ति पत्र वितरण के साथ अंजाम तक पहुंचाने वाली प्रशिक्षु शिक्षक चयन प्रक्रिया में नियुक्ति पत्र लेकर विभिन्न विद्यालयों में कार्यभार ग्रहण करने वाले प्रशिक्षु इन दिनों विद्यालयों में क्रियात्मक प्रशिक्षण के लिए भेजे गए हैं। क्रियात्मक प्रशिक्षण की अवधि के दौरान जनपद के विभिन्न विकास खंडों में तैनात प्रशिक्षुओं की शैक्षणिक गतिविधियों का मूल्यांकन विद्यालयों के प्रधानाध्यापक द्वारा किया जाएगा और इसके बाद निर्धारित प्रपत्र को भरकर संबंधित ब्लॉक शैक्षिक संसाधन केंद्र पर जमा किया जाएगा।

प्रधानाचार्य द्वारा प्रशिक्षुओं की उपस्थिति, समय पालन, कार्य व्यवहार, सामुदायिक सहभागिता की स्थिति, संज्ञान सहगामी क्रियाकलाप की स्थिति, शिक्षा अधिगम, संप्रेरण की स्थिति, विद्यालय प्रबंधन एवं अभिलेखों के रखरखाव, पाठ्य योजना, क्रियात्मक शैक्षिक शोध आदि बिंदुओं पर 250 अंक निर्धारित किए गए हैं। इसके अतिरिक्त सत्रीय कायरें के आधार पर 70 अंक डायट द्वारा दिए जाएगे। प्रशिक्षुओं के लिए अंकों की सीमा के आधार पर ग्रेड का वितरण किया जाएगा। 

उत्कृष्ट श्रेष्ठ और बहुत अच्छा करने वालों को 70 फीसद से 90 फीसद तक अंक लाने होंगे। जनपद में इस प्रक्रिया के तहत विभिन्न विकास खंडों के परिषदीय प्राथमिक विद्यालयों में क्रियात्मक प्रशिक्षण ले रहे प्रशिक्षुओं के प्रशिक्षण के मूल्यांकन के लिए राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद के निदेशक सर्वेंद्र विक्रम बहादुर सिंह ने आदेश भेजा है। 

निदेशक का पत्र मिलने के बाद डायट प्राचार्य आरएस बघेल द्वारा सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को इस संबंध में निर्देशित किया गया है। एबीएसए द्वारा प्रशिक्षुओं का मूल्यांकन कराकर प्रपत्र भरकर डायट पर भेजे जाएंगे। इसके बाद इन प्रशिक्षुओं का सैद्धांतिक प्रशिक्षण डायट पर शुरू होगा।
http://e-sarkarinaukriblog.blogspot.com/
सरकारी नौकरी - Government of India Jobs Originally published for http://e-sarkarinaukriblog.blogspot.com/ Submit & verify Email for Latest Free Jobs Alerts Subscribe

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

UPTET news