Leaderboard Ad – Below Nav

Ad – Above Posts (Multiplex/Display)

Ad – Between Posts Section

स्मृति ईरानी से मिलने पहुंचे शिक्षामित्रों का हंगामा, कहा- न्याय दो या इच्छामृत्यु : 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती Latest News

स्मृति ईरानी से मिलने पहुंचे शिक्षामित्रों का हंगामा, कहा- न्याय दो या इच्छामृत्यु
लखनऊ. केंद्रीय मानव संसाधन और विकास मंत्री स्मृति ईरानी सोमवार को एक अहम मीटिंग में हिस्सा लेने लखनऊ पहुंची हैं। राममनोहर लोहिया लॉ यूनिवर्सिटी में ये मीटिंग हो रही है। इसमें यूपी, एमपी, छत्तीसगढ़ के शिक्षा मंत्री हिस्सा ले रहे हैं। मीटिंग में स्मृति ईरानी शिक्षा नीति पर अहम चर्चा कर रही हैं।
इसमें हिस्सा लेने वाले मंत्री बारी-बारी से अपना प्रजेंटेशन दे रहे हैं। इस बीच राजधानी में केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी के होने की सूचना पाकर सैकड़ों शिक्षामित्र वहां पहुंच गए हैं। उन्होंने स्मृति से मिलने की गुजारिश की, लेकिन उन्‍होंने शिक्षामित्रों से मिलने से इनकार कर दिया। उनका कहना है कि आज वह शिक्षा नीति पर अहम चर्चा करने आई हैं। इसलिए फिलहाल इसी को प्राथमिकता देंगी। केंद्रीय मंत्री के इनकार करने पर आक्रोशित शिक्षामित्र आरएमएल लॉ यूनिवर्सिटी के बाहर नारेबाजी कर रहे हैं। उनका कहना है कि केंद्रीय मंत्री उन्हें न्याय दें या इच्छामृत्यु।

सरकारी नौकरी - Army /Bank /CPSU /Defence /Faculty /Non-teaching /Police /PSC /Special recruitment drive /SSC /Stenographer /Teaching Jobs /Trainee / UPSC

UPTET news