Leaderboard Ad – Below Nav

Ad – Above Posts (Multiplex/Display)

Ad – Between Posts Section

नियुक्तियों ने किया पढाई का बंटाधार : 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती Latest News

राज्य ब्यूरो, इलाहाबाद : अमूमन स्कूलों में शिक्षकों की नियुक्तियां पठन-पाठन को बेहतर बनाने के लिए होती हैं, लेकिन इस साल नियुक्तियों के चलते स्कूलों में पढ़ाई की गाड़ी पटरी से उतर गई। शिक्षामित्र व शिक्षक नौकरी बचाने और नियमित करने के लिए आंदोलन की राह पकड़े रहे
और स्कूलों में छात्र-छात्रओं की सिर्फ हाजिरी लगती रही। पाठ्यक्रम के अनुरूप पढ़ाई नहीं हो सकी और अब वार्षिक परीक्षाएं भी आ गई हैं। राहत की बात यह है कि नियमों के कारण परीक्षार्थियों के फेल होने का खतरा नहीं है।

बेसिक शिक्षा परिषद के प्राथमिक स्कूलों में इस वर्ष भले ही नया शैक्षिक सत्र अप्रैल से शुरू हुआ, लेकिन नियुक्तियों के चलते पढ़ाई ठप हो गई है। स्कूलों में पहले नामांकन व प्रभात फेरियां निकलती रहीं। जब शैक्षिक गतिविधियां तेज हुईं उसी समय इलाहाबाद हाईकोर्ट ने न केवल शिक्षामित्रों का समायोजन रद कर दिया, बल्कि एक लाख सत्तर हजार से अधिक शिक्षामित्रों की नियुक्तियां अवैध ठहरा दी। इस निर्णय के बाद से मानों भूचाल आ गया। शिक्षामित्र नौकरी बचाने के लिए आंदोलन की राह पर बढ़ चले। कई दिनों तक विद्यालयों में ताला पड़ा रहा और बाद में कार्य बहिष्कार जारी रहा। विद्यालयों में शिक्षामित्र अपनी मर्जी के अनुरूप जा रहे हैं। उनकी उपस्थिति दर्ज कराने को लेकर भी ऊहापोह है। यह प्रकरण अब सुप्रीम कोर्ट पहुंच चुका है।

प्राथमिक स्कूलों में 72825 शिक्षकों की भर्ती के तहत नियुक्ति पाने वाले प्रशिक्षु शिक्षकों का प्रशिक्षण पूरा होने के बाद भी जब सरकार या फिर परिषद ने ध्यान नहीं दिया तो उन्होंने भी मौलिक नियुक्ति की मांग को लेकर आंदोलन शुरू किया। कई दिन शिक्षा निदेशालय के घेराव के बाद मौलिक नियुक्ति का आदेश हुआ। बाद में दीपावली के समय प्रदेश में काउंसिलिंग एवं विद्यालयों में तैनाती को लेकर महीनों प्रक्रिया चली। इससे भी पढ़ाई पर असर पड़ा। इस समय पंचायत चुनाव से फिर पढ़ाई प्रभावित है। कई स्कूलों में तो शिक्षकों की कमी से तालाबंदी की नौबत है।

माध्यमिक स्कूलों में पढ़ाई ठप

इस समय माध्यमिक स्कूलों में भी पढ़ाई ठप है। अधिकांश शिक्षक पंचायत चुनाव कराने में व्यस्त हैं और जो बचे हैं वह स्कूल संचालन भर में योगदान दे रहे हैं। साथ ही यूपी बोर्ड की परीक्षाओं की तैयारियों में जुटे हैं। प्रायोगिक परीक्षाएं तो अगले महीने ही शुरू हो रही हैं जो मंडलवार अगले माह भी चलेंगी।

http://e-sarkarinaukriblog.blogspot.com/ 
ताज़ा खबरें - प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती सरकारी नौकरी - Army /Bank /CPSU /Defence /Faculty /Non-teaching /Police /PSC /Special recruitment drive /SSC /Stenographer /Teaching Jobs /Trainee / UPSC

UPTET news