नोएडा। राज्य
सरकार ने करीब तीन लाख बेसिक शिक्षकों को न्यू पेंशन स्कीम के दायरे में
लाने का आदेश जारी कर दिया है। इसमें शिक्षकों के वेतन से दस फीसदी राशि की
कटौती होगी और उतनी ही राशि राज्य सरकार भी देगी। फिलहाल इस स्कीम का
ट्रायल बाराबंकी से शुरू करने का फैसला किया गया है।
अगले महीने से प्रदेश के सभी जिलों में इसे लागू कर दिया जाएगा।
बेसिक शिक्षा अधिकारी मनोज कुमार ने बताया कि एक अप्रैल 2005 या उसके बाद नियुक्त शिक्षकों को पुरानी पेंशन स्कीम का लाभ देने का प्रावधान नहीं है। सरकार ने उन्हें एनपीएस की सुविधा देने का फैसला किया। इसमें प्रत्येक शिक्षक और सरकार का अंशदान एक समान रहेगा। इसके लिए एनआईसी से विशेष सॉफ्टवेयर तैयार कराया गया है। इस महीने वेतन में से कटौती के ट्रायल के लिए बाराबंकी के 20 शिक्षकों को चुना गया है।
दी जाएगी ट्रेनिंग
विभाग की योजना है कि इसे पूरे प्रदेश में लागू करने से पहले सॉफ्टवेयर का ठीक से परीक्षण कर लिया जाए। ट्रायल सफल होने पर इस सॉफ्टवेयर के इस्तेमाल के लिए सभी जिलों में लेखा विभाग के कर्मचारियों को ट्रेनिंग भी दी जाएगी। ये सभी काम हर हाल में जून में पूरे करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि अगले महीने से सभी शिक्षकों को इसका लाभ दिया जा सके। इसके अलावा शिक्षकों को परमानेंट रिटायरमेंट एकाउंट नंबर (प्रान) दिलवाने की प्रक्रिया भी इसी महीने पूरी करवा लेने को कहा गया है।
मांगा 500 करोड़ का बजट
राज्य सरकार ने बेसिक शिक्षकों को एनपीएस की सुविधा देने का फैसला तो ले लिया है, मगर इसके लिए अभी तक बजट जारी नहीं किया है। बेसिक शिक्षा परिषद ने शासन को पत्र भेजकर इस मद में 500 करोड़ रुपये की व्यवस्था करने का अनुरोध किया है, ताकि सरकार का अंशदान भी समय से जमा कराया जा सके। सूत्रों के मुताबिक, चूंकि राज्य सरकार से सहमति लेकर ही बाराबंकी में ट्रायल शुरू किया जा रहा है, इसलिए बजट मिलने में कोई अड़चन नहीं आएगी।
चाहते हैं पुरानी पेंशन स्कीम
वहीं, बेसिक शिक्षा विभाग के एक कर्मचारी ने नाम ना प्रकाशित करने की शर्त पर बताया कि कर्मचारियों की डिमांड है कि उन्हें पुरानी पेंशन स्कीम के दायरे में लाया जाए। कर्मचारियों का कहना है कि जाे फायदे हैं वो नर्इ स्कीम में नहीं हैं। करीब तीन लाख कमर्चारियों की पिछले काफी समय से डिमांड कर रहे हैं।
ख़बरें अब तक - 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती - Today's Headlines

- मानव संसाधन मंत्री से मिले समायोजित शिक्षक
- अहमद हसन ने किया छह विद्यालयों का औचक निरीक्षण
- 16448 शिक्षकों के आवंटन में , जरूरत 85 की, मिलेंगे मात्र तेरह शिक्षक
- शिक्षा जगत से जुड़ीं आज की प्रमुख खबरें : बस एक क्लिक पर आप तक : 15 जुलाई 2016
- अंतर्जनपदीय ट्रान्सफर के दौरान इस महत्वपूर्ण दस्तावेज की भी पड़ेगी जरूरत,क्लिक कर डाउनलोड करें अदेय प्रमाण पत्र
- अति महत्वपूर्ण : पति-पत्नी दोनों के सरकारी सेवा में कार्यरत होने पर,नियुक्ति के समय एक ही स्थान पर यथासंभव रखने के सम्बन्ध में राज्यपाल महोदय के आदेश से सचिव एवं आयुक्त ने जारी किया आदेश । क्लिक कर डाउनलोड करें
- शिक्षामित्रों की परिवर्धित विशेष अनुज्ञा याचिका से बदल जायेगा 27 जुलाई को केस का रुख: मिशन सुप्रीम कोर्ट
- नियम ताख पर, सम्बद्ध वाले स्कूल पहुँच रहे शिक्षक, निरीक्षण में खुली पोल
- महज 80 हजार सीटों पर तीन लाख 63 हजार से अधिक दावेदार
- अदालत का फैसला : शिक्षक बनने के लिए टेट पास करना जरूरी नहीं , देखिये कोर्ट ऑर्डर
- शिक्षिका बनाम बेसिक शिक्षा विभाग की अगली सुनवाई तक तलाक की अर्जी पर कोर्ट ने लगा दिया स्टे
- शिक्षा मित्रों के नाम संदेश : गाजी इमाम आला
- जनसूचना मांगने से मास्टरों के फूले हाथ पैर : ब्लॉक के स्कूलों से पिछले 10 बर्ष का समस्त रिकॉर्ड किया तलब
- प्रदेश के तीन लाख शिक्षकों को अखिलेश सरकार ने दिया तोहफा, आदेश जारी, बेसिक शिक्षा परिषद ने मांगा 500 करोड़ का बजट
- खत्म हुआ इंतजार, अगस्त से मिलेगी 'ज्यादा' सैलरी! केंद्रीय कार्मिको को
- सातवें वेतन आयोग से नाखुश राज्य कर्मचारियों ने घेरा सीएम का ऑफिस, सरकार ने मानी सिर्फ दो मांगे
- 7th pay commission : सातवाँ वेतन आयोग लागू होने पर कितना होगा आपका नया वेतन, जानिए इस आसान तरीके से
- Breaking News : शिक्षामित्रों के दूरस्थ बीटीसी प्रशिक्षण के खिलाफ दर्जनों लोगों की याचिकाएं ख़ारिज
ख़बरें अब तक - 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती - Today's Headlines
ليست هناك تعليقات:
إرسال تعليق