Advertisement

Govt Jobs : Opening

16 हजार शिक्षक भर्ती की काउंसिलिंग 16-17 को, 26 तक दिए जाएंगे नियुक्तिपत्र

सरकारी प्राथमिक स्कूलों में 16,448 सहायक अध्यापकों की भर्ती के लिए 16 और 17 अगस्त को काउंसिलिंग होगी। सचिव बेसिक शिक्षा परिषद संजय सिन्हा ने बुधवार को भर्ती का कार्यक्रम जारी कर दिया।
 पहली काउंसिलिंग में उसी जिले के डायट से बीटीसी प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले अभ्यर्थी या बीएड विशेष शिक्षा व बीएलएड के उन आवेदकों को मौका मिलेगा जिन्होंने उस जिले में प्रथम वरीयता के आधार पर ऑनलाइन आवेदन किया हो।

सचिव ने सभी बेसिक शिक्षा अधिकारियों को निर्देशित किया है कि बची हुई सीटों के लिए 24 अगस्त को दूसरे चरण की काउंसिलिंग होगी जिसमें अन्य जनपदों से बीटीसी प्रशिक्षण प्राप्त, डीएड विशेष शिक्षा और बीएलएड अभ्यर्थियों को अवसर दिया जाएगा। दोनों काउंसिलिंग में योग्य अभ्यर्थियों को 26 अगस्त को नियुक्ति पत्र दिए जाएंगे। काउंसिलिंग के लिए विज्ञप्ति 8 अगस्त को जारी होगी।
sponsored links:
ख़बरें अब तक - 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती - Today's Headlines

ليست هناك تعليقات:

إرسال تعليق

UPTET news