Leaderboard Ad – Below Nav

Ad – Above Posts (Multiplex/Display)

Ad – Between Posts Section

केंद्र व राज्य कर्मचारियों की हड़ताल आज, सरकारी दफ्तरों में कामकाज रहेगा ठप

इलाहाबाद: केंद्र और राज्य सरकार के सभी कर्मचारी शुक्रवार को हड़ताल पर रहेंगे। हालांकि रेलवे पर इस हड़ताल का कोई असर नहीं पड़ेगा। 1केंद्रीय ट्रेड यूनियनों ने अपनी मांगों को लेकर दो सितंबर को राष्ट्रव्यापी
हड़ताल का ऐलान किया है।
विकास भवन में हुई उप्र राज्य कर्मचारी महासंघ की बैठक में जिलाध्यक्ष नरसिंह ने कहा कि वे केंद्रीय ट्रेड यूनियनों की पंद्रह सूत्रीय मांगों से पूरी तरह सहमत हैं। इसलिए राज्य सरकार के सभी कर्मचारी भी हड़ताल पर रहेंगे। बैठक में विनोद श्रीवास्तव, नन्हकूराम यादव, रामचंद्र यादव, संतोष मिश्र, शीतला प्रसाद, ओपी सिंह आदि शामिल रहे। 1राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद उप्र एसपी तिवारी गुट की जिला इकाई ने भी हड़ताल में शामिल होने का ऐलान किया है। जन एकता मंच के महामंत्री कृष्ण मुरारी ने भी केंद्रीय ट्रेड यूनियनों की हड़ताल का समर्थन करते हुए उनके मुद्दों से सहमति जताई है।
एसबीआई छोड़ सारे बैंक बंद : हड़ताल के दौरान स्टेट बैंक ऑफ इंडिया को छोड़कर अन्य सभी बैंक बंद रहेंगे। गुरुवार को बैंककर्मियों ने पंजाब एंड सिंध बैंक के सामने प्रदर्शन किया। साथ ही शुक्रवार को दिन में बारह बजे पंजाब नेशनल बैंक की संगम प्लेस शाखा पर प्रदर्शन करने व रैली निकालने का निर्णय लिया। इस मौके पर मदन उपाध्याय, एसपी दीक्षित, कल्यान सेन, अमरनाथ, एसपी शर्मा आदि मौजूद थे।
लेखपाल पहले से आंदोलन पर : लेखपालों का आंदोलन जारी है। गुरुवार को भी कलेक्ट्रेट में धरना प्रदर्शन करके विरोध जताया। इस मौके पर रामसिंह यादव, राजाराम प्रजापति, रामलाल, मंसूर अली आदि बड़ी संख्या में लेखपाल मौजूद थे।
ग्रामीण सफाईकर्मी आंदोलन की राह पर: उप्र ग्राम पंचायत राज सफाई कर्मचारी संघ की बैठक चंद्रशेखर आजाद पार्क में हुई। जिसमें कहा गया कि 11 सूत्रीय मांगों को लेकर गुरुवार से जनजागरण अभियान ब्लाक स्तर पर शुरू कर दिया गया है। जो आठ सितंबर तक चलेगा।

sponsored links:
ख़बरें अब तक - 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती - Today's Headlines

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

UPTET news