Important Posts

मृत छात्रों के परिजनों को दी जाय 50 लाख की सहायता

इलाहाबाद विश्वविद्यालय छात्र संघ के अध्यक्ष रोहित मिश्र ने कहा कि सूबे के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव युवाओं के प्रेरणास्नोत कहे जाते हैं। दुख की बात है कि अभी तक सड़क हादसे में मृत छात्रों के परिजनों को शासन द्वारा कोई सहायता नहीं दी गई।
रोहित बुधवार को पत्रकारों से मुखातिब थे। उन्होंने कहा कि कुछ दिन पूर्व इलाहाबाद विश्वविद्यालय छात्र संघ के नवनिर्वाचित पदाधिकारी मनीष सैनी अपने साथी छात्र अंकित पांडेय के साथ मुख्यमंत्री से मिलने लखनऊ जा रहे थे। रायबरेली में हुए सड़क हादसे में दोनों की असमय जान चली गई। उन्होंने बताया कि वह मंगलवार को मनीष सैनी के घर जाकर उनके परिजनों से मिले। दोनों छात्रों की अंत्येष्टि चंदे से की गई। रोहित ने मुख्यमंत्री से मांग की है कि दोनों छात्रों के परिजनों को कम से कम पचास-पचास लाख की आर्थिक सहायता दी जाए।
http://e-sarkarinaukriblog.blogspot.com/

sponsored links:
ख़बरें अब तक - 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती - Today's Headlines

UPTET news

Advertisement