Advertisement

Govt Jobs : Opening

UPTET: प्रदर्शन करेंगे टीईटी उत्तीर्ण अभ्यर्थी, कोर्ट के आदेशों का पालन न होने पर 21 अक्टूबर से धरना प्रदर्शन

कई वर्षों से संघर्ष कर रहे टीईटी उत्तीर्ण अभ्यर्थी कोर्ट के आदेशों का पालन न होने पर 21 अक्टूबर से धरना प्रदर्शन करेंगे। कस्बे के हनुमान मंदिर परिसर में आयोजित टीईटी संघर्ष मोर्चा की बैठक में यह निर्णय लिया
गया।
बैठक की अध्यक्षता ओमप्रकाश यादव ने करते हुए कहा कई सालों से लगातार संघर्ष के बाद अब तक नौकरी न मिलने को लेकर धरना मजबूरी है। लखनऊ में जोरदार धरना किया जाएगा। अभ्यर्थी बड़ी संख्या में लखनऊ पहुंचकर धरने में भाग लें। जिससे सरकार पर दबाव बन सके। बैठक में रामेंद्र ने कहा नौकरी न मिलने तक संघर्ष जारी रखा जाएगा। दिलीप यादव ने कहा कि हम सभी को एकजुट होकर संघर्ष करना होगा तभी सफलता मिलेगी। बैठक में अवध यादव, अखिलेश, रामेंद्र, दीपक, संजय तिवारी आदि अभ्यर्थी मौजूद रहे।
sponsored links:
ख़बरें अब तक - 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती - Today's Headlines

ليست هناك تعليقات:

إرسال تعليق

UPTET news