Leaderboard Ad – Below Nav

Ad – Above Posts (Multiplex/Display)

Ad – Between Posts Section

पेंशन चाहिए तो 30 तक दें जिन्दा होने का प्रमाणपत्र

लखीमपुर-खीरी। हिन्दुस्तान संवाद लखीमपुर-खीरी। उत्तर प्रदेश सेवानिवृत्त शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन की बैठक विलोबी मैदान में हुई। इसमें सेवानिवृत्त शिक्षकों की समस्याओं पर चर्चा की गई।
प्रवक्ता रामनिवास तिवारी ने बताया कि अगर पेंशन चाहिए तो 30 नवम्बर तक अपना जीवित प्रमाणपत्र कोषागार में जरूर जमा कर दें।

बैठक की अध्यक्षता अध्यक्ष रामकुमार श्रीवास्तव ने की। इसमें सात अक्तूबर को दिए गए ज्ञापन के बिन्दुओं पर चर्चा की गई। वर्ष 2006-07 और 08 में सेवानिवृत्त हुए शिक्षकों को 4200 के स्थान पर 4600 पे बैंड दिया जाना, न्यूनतम पेंशन 3500 दिए जाने का शासनादेश आ गया है। उसका एरियर दिया जाए। मांग की गई कि परिवार पेंशनर की लम्बित पत्रावलियों का निस्तारण किया जाए। बैठक में शिवबालक राम वर्मा, रामनिवास तिवारी, गुरुप्रसाद वर्मा, चन्द्रहास राय, गोकरन प्रसाद आदि उपस्थित रहे।
sponsored links:
ख़बरें अब तक - 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती - Today's Headlines

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

UPTET news