Leaderboard Ad – Below Nav

Ad – Above Posts (Multiplex/Display)

Ad – Between Posts Section

तीन लाख बीएड टीईटी पास उपेक्षित, 24 फरवरी 2016 को हुए सुप्रीम कोर्ट के आदेश का पालन करवाने की मांग

839 युवा याची से प्रशिक्षु शिक्षक बने सड़क पर उतरे प्रशिक्षु शिक्षक, मौलिक नियुक्ति की मांग को लेकर निकाला कैंडल मार्च
बेसिक शिक्षा परिषद के विद्यालयों में याची से प्रशिक्षु शिक्षक बने 839 युवा शुक्रवार को सड़क पर उतरे। सभी ने एकजुट होकर कैंडल मार्च निकालकर आम लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा। इन प्रशिक्षुओं को शासन ने
मौलिक नियुक्ति देने से रोका है।
प्रशिक्षु शिक्षक इस संबंध में शासनादेश जारी करने की मांग को लेकर निदेशालय में 12 दिन से धरना दे रहे हैं।
बेसिक शिक्षा परिषद के प्राथमिक स्कूलों में शिक्षक के रूप में नियुक्ति पाने के लिए तमाम युवाओं ने न्यायालय में याचिका दाखिल कर रखी थी।
सात दिसंबर, 2015 में शीर्ष कोर्ट ने निर्देश दिया था कि यदि याचिका करने वाले युवा शिक्षक बनने की अर्हता रखते हैं तो उन्हें तैनाती दी जाए। कोर्ट में उस समय याचिका करने वालों की संख्या 1100 बताई गई थी। इसके अनुपालन में परिषद ने 862 युवाओं को तदर्थ शिक्षक के रूप में तैनाती दे दी थी, क्योंकि तब तक इतने ही आवेदन प्राप्त हो सके थे। इन्हें प्रशिक्षु शिक्षक चयन 2011 के रूप में नियुक्ति मिली थी। उनका प्रशिक्षण पूरा होने के बाद बीते 9 एवं 10 सितंबर को परीक्षा नियामक प्राधिकारी सचिव ने परीक्षा कराई और उसका परिणाम बीते छह अक्टूबर को जारी किया जा चुका है। इसमें 839 प्रशिक्षु शिक्षक सफल हुए, लेकिन उन्हें मौलिक नियुक्ति नहीं दी गई है। अधिकारियों का कहना है कि विशेष अनुज्ञा याचिका के तहत नियुक्त 839 शिक्षकों का प्रकरण अभी शीर्ष कोर्ट में विचाराधीन है इसलिए उन्हें सहायक अध्यापक पद पर तैनात करने के लिए शासन से अगला आदेश मिलने पर कार्यवाही की जाएगी। प्रशिक्षु शिक्षक 12 दिन से आंदोलन कर रहे हैं। शुक्रवार को अशोक द्विवेदी की अगुआई ने युवाओं ने शिक्षा निदेशालय से लेकर सुभाष चौराहे तक कैंडल मार्च निकालकर मौलिक नियुक्ति की मांग बुलंद की। शनिवार को प्रशिक्षु शिक्षक शिक्षा निदेशालय में अनूठे अंदाज में सफाई अभियान चलाएंगे।
भर्ती के लिए धरना जारी : शिक्षा निदेशालय में परिषदीय प्राथमिक विद्यालयों में सहायक अध्यापक पद पर भर्ती शुरू कराने के लिए बीटीसी 2013 बैच के अभ्यर्थी निरंतर धरना दे रहे हैं। शुक्रवार को भी युवाओं ने अल्टीमेटम दिया कि आंदोलन अनवरत जारी रहेगा। परिषद से भर्ती का प्रस्ताव जाने के बाद ही धरना खत्म होगा।

sponsored links:
ख़बरें अब तक - 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती - Today's Headlines

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

UPTET news