Leaderboard Ad – Below Nav

Ad – Above Posts (Multiplex/Display)

Ad – Between Posts Section

प्रमाण पत्र सत्यापन कराकर वेतन देने की मांग, नवीन शिक्षक भर्ती के तहत नव नियुक्त शिक्षकों को वेतन देने की मांग

इलाहाबाद : बीटीसी बेरोजगार संघ के पदाधिकारियों ने 16448 शिक्षक भर्ती के तहत नव नियुक्त शिक्षकों को वेतन देने की मांग को लेकर प्रभारी बीएसए अजरुन सिंह को ज्ञापन सौंपा। संघ के प्रदेश संयोजक अजीत सिंह के नेतृत्व में दिए गए ज्ञापन में बताया गया कि 16448 शिक्षक भर्ती को पूर्ण हुए तीन माह हो गए हैं।
अंकपत्र एवं प्रमाणपत्रों का सत्यापन नहीं होने से वेतन नहीं मिल रहा है। वेतन नहीं मिलने से शिक्षकों को आर्थिक परेशानी हो रही है। जल्द से जल्द अभिलेख सत्यापन कराने की मांग हुई। ज्ञापन सौंपने वालों में इंद्रदेव तिवारी, अभिजीत शुक्ला, प्रवीण कुमार प्रजापति, नयन सिंह व पंकज सिंह आदि शामिल रहे।

sponsored links:
ख़बरें अब तक - 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती - Today's Headlines

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

UPTET news