Leaderboard Ad – Below Nav

Ad – Above Posts (Multiplex/Display)

Ad – Between Posts Section

सुप्रीम कोर्ट से गठित टीम करेगी परिषदीय स्कूलों की जांच, इन बिन्दुओं पर होगी जाँच

इलाहाबाद : परिषदीय स्कूलों के भौतिक संसाधनों की जांच 24 व 25 नवंबर को सुप्रीम कोर्ट द्वारा गठित आयोग करेगा। इस संबंध में बेसिक शिक्षा निदेशक दिनेश बाबू शर्मा ने बीएसए को ब्लाकवार प्राथमिक व उच्च प्राथमिक स्कूलों की सूची उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।
निदेशक का पत्र पहुंचने के बाद विभागीय अफसर सक्रिय हो गए हैं।
प्रभारी बीएसए अजरुन सिंह ने बताया कि निदेशक के आदेश के संबंध में बीस ब्लाक के खंड शिक्षा अधिकारियों को अवगत करा दिया गया है। स्कूलों में शौचालय, मिड डे मील रजिस्टर, बच्चों की उपस्थिति रजिस्टर, शिक्षकों की शत प्रतिशत उपस्थित दर्ज कराने के निर्देश दिए गए हैं। बताया कि टीम देखेगी कि पठन-पाठन के साथ ही स्कूल में शौचालय बना है कि नहीं। यदि बना है तो शौचालय साफ है कि नहीं। कई अन्य बिंदुओं पर जांच करेगी। साथ ही विद्यार्थियों को मिलने वाली निश्शुल्क सुविधा की पड़ताल करेगी। अभिलेखों को अपडेट करने के निर्देश प्रभारी बीएसए ने दिए हैं।

sponsored links:
ख़बरें अब तक - 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती - Today's Headlines

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

UPTET news