Leaderboard Ad – Below Nav

Ad – Above Posts (Multiplex/Display)

Ad – Between Posts Section

16 समीक्षा अधिकारियों को पुनरीक्षित वेतनमान स्वीकृत

विधि संवाददाता, इलाहाबाद : शासकीय अधिवक्ता कार्यालय हाईकोर्ट इलाहाबाद के कर्मियों को स्क्रीनिंग कमेटी की संस्तुति पर पुनरीक्षित वेतनमान दिये जाने का फैसला लिया गया है।
कुल 16 कर्मियों को उच्चीकृत वेतनमान दिया जाएगा। यह उनकी कार्यभार ग्रहण करने की तारीख से प्रभावी होगा। 1सोलह वर्ष की अनवरत सेवा करने वाले कर्मियों को उच्च वेतनमान दिये जाने का फैसला लिया गया है। पुनरीक्षित वेतन पाने वाले समीक्षा अधिकारियों में गिरिजाशंकर त्रिपाठी, देश दीपक, जे.बी. सिंह, एस.के. कनौजिया, आशीष श्रीवास्तव, नीरज
उपाध्याय, राज कुमार गुप्ता, अनूप मिश्र, अरुण प्रकाश, अनुज सचदेवा, केएन प्रजापति, प्रभाकर त्रिपाठी, डीके कुशवाहा, राजेश कुमार, वीके तिवारी, व श्रीमती नीता जायसवाल शामिल है। यह आदेश महाधिवक्ता विजय बहादुर सिंह ने जारी किया है।1सेवानिवृत्त कर्मियों को विदाई : महाधिवक्ता एवं शासकीय कार्यालय हाईकोर्ट इलाहाबाद के समीक्षा अधिकारी रामखेलावन पाल व अनुसेवक अशोक रावत को सेवानिवृत्त होने पर कर्मचारियों ने भावभीनी विदाई दी। उन्हें अंगवस्त्र व धार्मिक ग्रंथ भेंटकर सम्मानित किया गया। यह जानकारी समीक्षा अधिकारी प्रभाकर त्रिपाठी ने दी है।

sponsored links:
ख़बरें अब तक - 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती - Today's Headlines

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

UPTET news