राज्य ब्यूरो, इलाहाबाद प्रदेश के राजकीय माध्यमिक कालेजों में एलटी ग्रेड शिक्षकों की भर्ती के लिए फिर ऑनलाइन आवेदन लिए जाएंगे। जनवरी में वेबसाइट में गड़बड़ी होने से तमाम अभ्यर्थी आवेदन नहीं कर सके। यह मामला हाईकोर्ट तक पहुंच गया है।
सूबे के राजकीय माध्यमिक कालेजों में 9342 एलटी ग्रेड शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया चल रही है। शासनादेश जारी होने के बाद से बीते 26 दिसंबर से ऑनलाइन आवेदन लिए गए, यह प्रक्रिया 26 जनवरी की मध्यरात्रि तक जारी रही। शिक्षा निदेशालय पहली बार प्रदेश स्तर पर यह भर्ती करा रहा है। निदेशालय ने ऑनलाइन आवेदन लेने का काम एनआइसी के बजाए यूपी डेस्को को सौंपा था।
युवाओं का कहना है कि वेबसाइट में गड़बड़ी के कारण ऑनलाइन आवेदन करने में बहुत कठिनाई हुई। पहले कई दिनों तक पंजीकरण एवं आवेदन नहीं हो पा रहा था। शिकायत करने पर उसे दुरुस्त किया गया। ऐसा ही हाल एक माह के दौरान कई बार रहा। सबसे अधिक समस्या आवेदन की अंतिम तारीखों में सामने आई। कई जिलों में वेबसाइट खुल ही नहीं सकी। इसकी शिकायत भी निदेशालय में की गई, लेकिन अनसुनी की गई।
शायद इसीलिए आवेदन पूरे होने के एक सप्ताह बाद यूपी डेस्को ने विभाग को पूरी रिपोर्ट सौंपी है।
इसमें कुल पांच लाख 91 हजार 625 अभ्यर्थियों ने दावेदारी की है। विषयवार रिपोर्ट में सामाजिक विज्ञान में ही एक लाख से अधिक अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। इसके बाद हंिदूी और अंग्रेजी में भी ऐसा ही हाल है। हर विषय की हर सीट पर साठ से अधिक दावेदार हैं। वेबसाइट ठीक से न चलने के कारण आवेदन न कर पाने वाले अभ्यर्थियों ने पहले निदेशालय में शिकायत की, उसकी अनसुनी होने पर युवाओं ने हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की है। इससे अफसरों ने दोबारा वेबसाइट खोलने की दिशा में कार्य करना शुरू कर दिया है।
जल्द ही यूपी डेस्को शासन को इस संबंध में रिपोर्ट भेज रहा है। शिक्षा निदेशालय के अफसर ऑनलाइन आवेदन के युवाओं को और मौका देने की तैयारी है। उधर, विभागीय अफसरों ने अभी आगे की कार्ययोजना तैयार नहीं की है। ऐसे संकेत हैं कि इसकी काउंसिलिंग शुरू कराने के लिए पहले अफसरों की बैठक होगी, उसमें नियुक्ति की योजना बनेगी।
ख़बरें अब तक - 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती - Today's Headlines
- शिक्षामित्र तो गये काम से , अब कोई नही बचा सकता
- 22 फरवरी : क्या माननीय सुप्रीम कोर्ट यहां भी टेट मेरिट पर मोहर लगायेगा ???
- 72827 : इतनी उदासी ,निश्चिंतता और ख़ामोशी ठीक नहीं
- 22 फरवरी : 15-16 वें संशोधन से निकली भर्तियों ( लगभग 99000 चयनित ) को दीपक मिश्राजी रद्द नहीँ करेंगे ...
- हमे टेट 2011से ही job मिलेगी , इसके निम्न कारण हैं..................
- 22 फरवरी के लिए 3 वरिष्ठ अधिवक्ता कोर्ट में..................: पूर्णेश शुक्ल महाकाल
सूबे के राजकीय माध्यमिक कालेजों में 9342 एलटी ग्रेड शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया चल रही है। शासनादेश जारी होने के बाद से बीते 26 दिसंबर से ऑनलाइन आवेदन लिए गए, यह प्रक्रिया 26 जनवरी की मध्यरात्रि तक जारी रही। शिक्षा निदेशालय पहली बार प्रदेश स्तर पर यह भर्ती करा रहा है। निदेशालय ने ऑनलाइन आवेदन लेने का काम एनआइसी के बजाए यूपी डेस्को को सौंपा था।
युवाओं का कहना है कि वेबसाइट में गड़बड़ी के कारण ऑनलाइन आवेदन करने में बहुत कठिनाई हुई। पहले कई दिनों तक पंजीकरण एवं आवेदन नहीं हो पा रहा था। शिकायत करने पर उसे दुरुस्त किया गया। ऐसा ही हाल एक माह के दौरान कई बार रहा। सबसे अधिक समस्या आवेदन की अंतिम तारीखों में सामने आई। कई जिलों में वेबसाइट खुल ही नहीं सकी। इसकी शिकायत भी निदेशालय में की गई, लेकिन अनसुनी की गई।
शायद इसीलिए आवेदन पूरे होने के एक सप्ताह बाद यूपी डेस्को ने विभाग को पूरी रिपोर्ट सौंपी है।
इसमें कुल पांच लाख 91 हजार 625 अभ्यर्थियों ने दावेदारी की है। विषयवार रिपोर्ट में सामाजिक विज्ञान में ही एक लाख से अधिक अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। इसके बाद हंिदूी और अंग्रेजी में भी ऐसा ही हाल है। हर विषय की हर सीट पर साठ से अधिक दावेदार हैं। वेबसाइट ठीक से न चलने के कारण आवेदन न कर पाने वाले अभ्यर्थियों ने पहले निदेशालय में शिकायत की, उसकी अनसुनी होने पर युवाओं ने हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की है। इससे अफसरों ने दोबारा वेबसाइट खोलने की दिशा में कार्य करना शुरू कर दिया है।
जल्द ही यूपी डेस्को शासन को इस संबंध में रिपोर्ट भेज रहा है। शिक्षा निदेशालय के अफसर ऑनलाइन आवेदन के युवाओं को और मौका देने की तैयारी है। उधर, विभागीय अफसरों ने अभी आगे की कार्ययोजना तैयार नहीं की है। ऐसे संकेत हैं कि इसकी काउंसिलिंग शुरू कराने के लिए पहले अफसरों की बैठक होगी, उसमें नियुक्ति की योजना बनेगी।
- ब्रेकिंग न्यूज़ : जीओ को 22 फरवरी से पहले लाने के लिये इस पोस्ट पर अपना अमूल्य वोट करें
- एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती मामले में राज्य सरकार से जवाब-तलब, अगली तारीख 16 फरवरी
- भाजपा को वोट दें : UP election 2017 : समस्त भर्तियों में व्यापक भ्रष्टाचार , नहीं चाहिए ऐसी सरकार
- 7 दिसम्बर 2015 के आदेश पर ध्यान दीजिए...............मयंक तिवारी
- 22 फरवरी की तारीख़ एक नया इतिहास लिखने की ओर अग्रसर , 72825 का मामला : अनिल कुंडू
- उत्तर प्रदेश में प्राथमिक स्तर 1,74,776 पद रिक्त : मानव संसाधन विकास मंत्रालय : पढ़ें पूरी खबर
- हिमांशु राणा की लेटेस्ट पोस्ट याची नियुक्ति व् टेट पास अभ्यर्थियों की नियुक्ति पर, सरकार के लेटेस्ट शासनादेश पर दहाड़े
ख़बरें अब तक - 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती - Today's Headlines
ليست هناك تعليقات:
إرسال تعليق