Leaderboard Ad – Below Nav

Ad – Above Posts (Multiplex/Display)

Ad – Between Posts Section

तमाम शिक्षक यहां-वहां अटैच, परिषदीय शिक्षकों के अंतर जिला तबादले में इधर से उधर हुए शिक्षकों को बीएसए ने यहां-वहां अटैच कर रखा अटैच

परिषदीय शिक्षकों के अंतर जिला तबादले में इधर से उधर हुए शिक्षकों को बीएसए ने यहां-वहां अटैच कर दिया गया है। ज्ञात हो कि परिषद ने बीते 26 दिसंबर को 1870 शिक्षकों का अंतर जिला तबादला किया।
इसके पहले से लेकर बाद तक शासन ने रह-रहकर कई लिस्ट जारी की। मसलन, 35, 96, 137, 110 एवं 296 शिक्षकों का स्थानांतरण हुआ। इनमें से कुछ शिक्षकों को विद्यालय आवंटित हो गए हैं, लेकिन अधिकांश शिक्षक जिला मुख्यालय पर विद्यालय आवंटन की राह देखते रहे। बीएसए आचार संहिता का हवाला देकर विद्यालय आवंटित करने से बचते रहे। अंतिम सूची पर चुनाव आयोग की सख्ती के बाद बीएसए ने कार्यालयों में अटैच शिक्षकों यहां-वहां के स्कूलों से संबद्ध कर दिया है।
sponsored links:
ख़बरें अब तक - 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती - Today's Headlines

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

UPTET news