Advertisement

Govt Jobs : Opening

UP election 2017 : Vote for BJP only....................

तुम्हीं थे आस यादव जी, तुम्हीं विश्वास यादव जी।
तुम्हें बहुमत दिया, तुमको दिया आकाश यादव जी।।
मगर इस प्रान्त का, कैसा बनाया हाल यादव जी।
चली है जातिवादी आपने, क्यों चाल यादव जी।।
प्रशासन की टहनियों पर, बिठाये मोर यादव जी।
जहाँ देखो जिधर देखो, जमे हर ओर यादव जी।।
बनी सड़कें तो सड़कों के, हैं ठेकेदार यादव जी।
लिखाने जो रपट पहुंचे, तो थानेदार यादव जी।।
यहाँ शिक्षा महकमों का, ग़जब है चित्र यादव जी।
प्रधानाचार्य यादव जी, हैं शिक्षा मित्र यादव जी।।
भला यू.पी. की कैसे बदलेगी, तस्वीर यादव जी।
भर्तियों में इटावा, मैनपुरी के बीर यादव जी।।
जहाँ चाहा वहाँ उस गांव के, प्रधान यादव जी।
कलक्टर साब यादवजी, पुलिस कप्तान यादव जी।।
चलाते हैं घरों मे बैठकर, कानून यादव जी।
लूटेरों के लिए करते हैं, टेलीफून यादव जी।।
सभी को दिख रहा है, अब यहां प्रत्यक्ष यादव जी।
अधिकतर पार्टी के हैं, जिला अध्यक्ष यादव जी।।
अधिकतर भर्तियों मे, हैं सभी रंगरूट यादव जी।
प्रमोशन ट्रांसफर में, ले रहे हैं छूट यादव जी।।
न करिए जाति में ये भेद, सपने टूट जाएंगे।
तड़पकर स्वर्ग में भी, लोहिया आँसू बहायेंगे।।
दिखाकर ख्वाब उन्नति का, न करिए क्लेश यादव जी।
हकीकत को जरा समझो, कभी अखिलेश यादव जी.....।।
sponsored links:
ख़बरें अब तक - 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती - Today's Headlines

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

UPTET news