Breaking Posts

Top Post Ad

UPSC: इस वर्ष लोक सेवा परीक्षा से 980 अधिकारियों की होगी भर्ती, वर्ष 2017 की परीक्षा में पिछले पांच वर्षो की तुलना में यह संख्या सबसे कम

नई दिल्ली, प्रेट्र : आइएएस, आइएफएस और आइपीएस जैसे प्रतिष्ठित पदों के लिए आयोजित होने वाली लोकसेवा परीक्षा से इस वर्ष 980 का ही चयन होगा। संघ लोकसेवा आयोग की वर्ष 2017 की परीक्षा में पिछले पांच वर्षो की तुलना में यह संख्या सबसे कम होगी।
वर्ष 2015 और 2016 में क्रमश: 1,164 और 1,079 रिक्तियों को भरने के लिए परीक्षा ली गई थी। पिछले वर्ष हुई परीक्षा का परिणाम अभी घोषित किया जाना है। इससे पहले 2014 में 1,364 और वर्ष 2013 में 1,228 रिक्तियां भरी गई थी। वर्ष 2012 में विभिन्न केंद्रीय सेवा के लिए संघ लोकसेवा आयोग द्वारा कुल 1,091 पद घोषित किए गए थे। संघ लोकसेवा आयोग ही हर वर्ष इस परीक्षा का आयोजन करता है। सरकार ने 2011 में 880 पदों को भरने की मांग की थी। वर्ष 2017 के लिए अनुमानित 980 रिक्तियों में से 27 दिव्यांग श्रेणी के लिए आरक्षित किया गया है।आयोग की अधिसूचना के मुताबिक, काडर नियंत्रण अधिकारियों से रिक्तियों की जानकारी मिल जाने के बाद संख्या में बदलाव किया जा सकता है।
sponsored links:
ख़बरें अब तक - 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती - Today's Headlines

No comments:

Post a Comment

Facebook