Leaderboard Ad – Below Nav

Ad – Above Posts (Multiplex/Display)

Ad – Between Posts Section

अखिलेश सरकार की स्मार्टफोन योजना होगी बंद

लखनऊ : युवाओं को मुफ्त में स्मार्टफोन मुहैया कराने की अखिलेश सरकार की योजना को योगी सरकार बंद करेगी। आइटी एवं इलेक्ट्रानिक्स विभाग स्मार्टफोन योजना के लिए पंजीकरण बंद कर चुका है।
तत्कालीन मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने युवाओं को लुभाने के लिए चुनावी वेला में पिछले साल अक्टूबर में स्मार्टफोन योजना का एलान किया था। स्मार्टफोन हासिल करने के लिए योजना के तहत 1.4 करोड़ लोगों ने ऑनलाइन पंजीकरण कराया था। पंजीकरण कराने वाले आवेदकों में सबसे ज्यादा संख्या युवा वर्ग की है। सूबे में निजाम बदलते ही इस योजना पर ग्रहण लग गया है। अपने संकल्प पत्र के वादों को पूरा करने में जुटी योगी सरकार पूर्ववर्ती सरकार की इस महत्वाकांक्षी योजना पर संसाधन नहीं लुटाना चाहती है। हालांकि योजना को बंद करने का औपचारिक एलान नहीं हुआ है। आइटी विभाग के आला अधिकारियों के मुताबिक यह योजना समाप्त की जा रही है, इसके लिए ऑनलाइन पंजीकरण बंद हो चुका है।
sponsored links:
ख़बरें अब तक - 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती - Today's Headlines

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

UPTET news