Important Posts

Advertisement

Govt Jobs : Opening

इलाहाबाद विश्वविद्यालय में शुरू होगी शिक्षक भर्ती

इलाहाबाद : इलाहाबाद केंद्रीय विश्वविद्यालय में नए सिरे से शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया के लिए आवेदन मंगलवार से शुरू हो रहे हैं। इसमें असिस्टेंट, एसोसिएट प्रोफेसर प्रोफेसर सहित कई केंद्रों के निदेशक शामिल होंगे।
शिक्षक भर्ती प्रकोष्ठ की ओर से विस्तृत विज्ञापन जारी किया जाएगा। विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर इसका संक्षिप्त विवरण जारी कर दिया गया है।
इलाहाबाद विश्वविद्यालय में कुलपति प्रो.रतन लाल हांगलू ने अपनी नियुक्ति के बाद ही शिक्षकों की कमी को दूर करने के लिए प्रभावशाली कदम उठाया था। अपनी नियुक्ति के दूसरे माह ही शिक्षक भर्ती के लिए विस्तृत विज्ञापन जारी कर दिया था। नियुक्तियां सत्र की शुरूआत में ही पूरी कर लिए जाने की उम्मीद थी लेकिन आरक्षण रोस्टर के कारण भर्ती प्रक्रिया में विवाद पैदा हो गया था। गत वर्ष विभिन्न सेंटरों, विभागों में सहायक आचार्य, एसोसिएट प्रोफेसर एवं प्रोफेसर के 290 पदों के लिए पिछले साल फरवरी में ही आवेदन पत्र मांगे गए थे। इसी विज्ञापन के परिप्रेक्ष्य गत वर्ष सितंबर में तीन सेंटरों में भर्ती प्रक्रिया पूरी भी कर ली गई थी। इसमें सीबीसीएस, भू विज्ञान, ओशनिक साइंसेज के साक्षात्कार हुए और कुछ शिक्षकों की नियुक्ति हुई। इसी बीच रोस्टर विवाद छिड़ा, मामला न्यायालय में चला गया। समीक्षा के बाद कमेटी की अनुशंसा पर पदों के पुन: विज्ञापित करने की बात की गई। विश्वविद्यालय द्वारा सभी गलतियां सुधारने के बाद पुन: विज्ञापित किया गया है। न्यायालय के आदेश पर भर्ती प्रक्रिया बीच में रोकने की बात कही गई थी। आरक्षण रोस्टर में संशोधन के बाद भर्ती प्रक्रिया को हरी झंडी मिल गई है। मंगलवार को इस संबंध में पदों का विस्तृत विवरण उपलब्ध करा दिया जाएगा। संभावना है कि विश्वविद्यालय प्रशासन इस बार भर्ती प्रक्रिया ऑनलाइन संपन्न कराएगा। इस बार प्रशासनिक पदों जैसे कुलसचिव, वित्त अधिकारी और परीक्षा नियंत्रक के पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन-पत्र मांगे गए थे

sponsored links:
ख़बरें अब तक - 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती - Today's Headlines

ليست هناك تعليقات:

إرسال تعليق

UPTET news